हिसार में i-20 कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
हरियाणा न्यूज: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव छान-काकड़ोद रोड पर बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बरवाला थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
छान-काकड़ोद रोड पर कार और बाइक की टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर की दोपहर बाद बरवाला क्षेत्र के गांव छान-काकड़ोद रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और उसका 6 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के खालसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल युवक की पहचान जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव काकड़ोद निवासी 32 वर्षीय मनपाल और उसके 6 वर्षीय बेटे सूरज के रूप में हुई है। मनपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर को वह पंघाल गांव गया हुआ था और दोपहर को करीब ढाई बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए निकला था। बाइक पर उसके पीछे उसका बेटा सूरज भी बैठा हुआ था।
मनपाल के मुताबिक जब वे छान से काकड़ोद रोड पर अपने गांव की तरफ आगे बढ़े, तो सामने से आ रही एक आई-20 (i20) कार ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। इसके कारण वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
गांव के नजदीक हादसा होने पर मनपाल ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसके पिता व चाचा मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। छान हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल मनपाल की शिकायत पर अज्ञात आई-20 कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Latest News Today :
British Columbia Highway 5 Accident: कनाडा में हरियाणा के युवक की मौत, 3 दोस्त घायल,
हिसार स्कूल-कॉलेजों के आसपास अब क्या होने जा रहा है? उपायुक्त के आदेश से मचा हड़कंप!,
हिसार में सरपंचों ने दी चेतावनी,
उकलाना कांग्रेस सम्मेलन के पोस्टर से दिग्गज नेता गायब, बनी चर्चा का विषय,
वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद जेपी ने लगाए गंभीर आरोप,














