बरवाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान नहीं, Hisar Barwala News
Hisar Barwala News: हिसार जिले के बरवाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। Barwala Road Accident की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।







