Hisar Couple Poison Incident
हरियाणा (Latest News Hisar) | हिसार में रोहतक की महिला के साथ लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने आजाद नगर के पास बालसमंद ब्रांच नहर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया गंभीर हालत के चलते हिसार के सिविल अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों की उम्र 30-32 साल है।
युवक किरमारा गांव का बताया जा रहा है और युवती की पहचान रोहतक निवासी के रूप में हुई है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है और उसका एक 10 साल का बच्चा भी है।
दोनों करीब 6 महीने से लिव-इन में रह रहे थे। बता दें कि युवक दिल्ली में कोचिंग लेता था जहां युवती के साथ मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में दोनों हिसार आकर रहने लगे। युवक HAU Hisar में सिक्योरिटी गार्ड था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने जहर खा लिया।










1 thought on “Latest News Hisar: हिसार में प्रेमी युगल ने खाया जहर; युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर, नहर के पास मिला जोड़ा”