त्योहारों से पहले ही शहर में लगे कूड़े के ढेर, टेंडर के इंतजार में अधिकारी
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )
नारनौंद : आने दस वाले दिनों में काफी त्यौहार आने वाले हैं। इस त्योंहारी सीजन में सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली का है। दीपावली के त्योहार पर सभी अपने घरों में सफाई करते हैं ताकि घर सुंदर लग सके वहीं प्रशासन भी शहर को सुंदर बनाने का प्रयास करता है। शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके लेकिन नारनौंद शहर के हालत देखे तो हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन का दावा पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है की शहर में कहीं सफाई भी होती होगी।
नारनौंद शहर और 16 वार्डों में सफाई का कार्यभार सिर्फ 30 कर्मचारियों के हवाले ही है। क्योंकि शहर में डोर टू डोर और रोड स्वीपिंग का टेंडर लग तो गया लेकिन अभी तक वर्क आर्डर नहीं मिल पाया है। ऐसे में सफाई की व्यवस्था पिछले काफी समय से चरमराई हुई है। हालांकि प्रशासन की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा। लेकिन शहर में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं कस्बा वासी लगातार गंदगी को लेकर नगर पालिका प्रशासन और पार्षदों को शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनका आज तक कोई समाधान नहीं हो सका।
कबावासियों ने बताया कि त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में भी अगर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो शहर का माहौल गंदा दिखेगा वही गंदगी के कारण काफी बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है।
नगर पालिका चेयरमैन शमशेर कुकन ने बताया कि टेंडर ना होने की वजह से सफाई करने में परेशानी आ रही है। लेकिन सफाई कर्मचारी लगातार अलग-अलग वार्डों में जाकर सफाई कर रहे हैं। जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि हर रोज शहर में सफाई करवाई जा रही है अलग-अलग वार्डों में जाकर भी सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। डोर टू डोर और रोड स्वीपिंग का टेंडर होते ही शहर में सही तरीके से सफाई व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।










