WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Uchana Accident : उचाना लितानी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की कटी टांग

By sunilkohar

Published On:

Uchana Accident : उचाना लितानी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की कटी टांग | Uchana Accident

---Advertisement---

Jind Uchana Litani Road Accident

Uchana Accident: हरियाणा के जींद जिले के उचाना लितानी रोड पर हादसा हो गया। उचाना खुर्द माइनर के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार की टांग कट गई। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई।

जींद जिले के गांव उचाना खुर्द निवासी 27 वर्षीय कृष्ण ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो उचाना मंडी में पलेदारी का काम करता है। सुबह अपने गांव से मंडी में आता है और शाम को बाइक पर सवार होकर अपने घर चला जाता है।

हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कृष्ण ने बताया कि वो 26 अक्टूबर को भी हर रोज की तरह मंडी में काम करने के लिए आया था और शाम को करीब साढ़े 5 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वो उचाना मंडी से उचाना खुर्द रोड पर रजबाहे के पास पहुंचा, तो अचानक कच्चे रास्ते से एक ट्रैक्टर सड़क पर आ गया।

उचाना लितानी रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की टांग कटी
भारत अस्पताल हिसार में उपचाराधीन कृष्ण।

कृष्ण के मुताबिक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने Uchana Litrani Road Accident की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से डायल 112 की गाड़ी में उसे उचाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जींद रेफर कर दिया।

कृष्ण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जींद से उसके परिजन उसे भारत अस्पताल हिसार ले गए। जहां पर उसकी टांग में ज्यादा चोट होने के कारण ऑपरेशन कर उसकी बाईं टांग को काटना पड़ा। अब उसका भारत अस्पताल हिसार में उपचार चल रहा है। उचाना पुलिस ने उचाना हादसे में घायल कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment