WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

भिवानी गुमशुदगी मामला: बड़सी गांव से किशोरी लापता

By sunilkohar

Published On:

भिवानी गुमशुदगी मामला: बड़सी गांव से किशोरी लापता

---Advertisement---

Bhiwani Girl Missing News

भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव बड़सी से एक नाबालिग किशोरी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भिवानी जिले के गांव बड़सी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह काम से घर से बाहर गया हुआ था। जब वह शाम को करीब साढ़े 6 बजे घर पहुंचा, तो उसकी 15 वर्षीय बेटी गायब मिली। पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसकी बेटी 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी, जो अब तक वापस नहीं आई है।

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की काफी तलाश की और सभी रिश्तेदारों व जान-पहचान के लोगों के पास भी पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर किशोरी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आज की ताज़ा ख़बर :

हिसार चोरी का खुलासा: आधार अस्पताल के सामने दुकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी काबू,

1 thought on “भिवानी गुमशुदगी मामला: बड़सी गांव से किशोरी लापता”

Leave a Comment