हिसार में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार | Hisar Crime News

By sunilkohar

Published On:

हिसार में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार | Hisar Crime News

---Advertisement---

हिसार शराब दुकान मारपीट मामले का अपडेट

Hisar Crime News: हिसार के सूर्य नगर पुल के पास शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, हिसार के सूर्यनगर पुल के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैन देशराज के साथ 8 नवंबर को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने यह हरकत की। आरोप है कि आरोपी युवकों ने सेल्समैन से मुफ्त में शराब मांगी और सेल्समैन देशराज के मना करने पर आरोपियों ने शराब ठेके में घुसकर उस पर हमला कर दिया।

शराब ठेके के सेल्समैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने डंडों व लात-घूंसों से उसके ऊपर हमला किया और शराब ठेके के अंदर रखी शराब की पेटियों को भी नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की। HTM Police Station Hisar ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

एचटीएम थाना के पीएसआई शीशपाल ने बताया कि शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूर्यनगर, हिसार निवासी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। आरोपी युवक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Comment