हांसी आज की ताजा खबर
Hansi News: हांसी जिले के गांव ढाणी पाल में रात को खेत में मारपीट से 62 वर्षीय जयबीर और जयनारायण घायल हो गए। जयबीर ने ढाणी पाल निवासी लक्खी और उसके एक अज्ञात साथी पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों के पास फोन नहीं था, इसलिए वे रातभर खेत में ही पड़े रहे।
जयबीर ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे दोनों आरोपित बाइक से खेत में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जयबीर का रास्ता रोका और लक्खी ने उनके बाएं हाथ और पैर पर राड मारी, जबकि उसके साथी ने लात-घूंसे मारे। दोनों ने जयनारायण को भी राड से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
अगली सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी राधेश्याम ने दोनों को देखा और डायल 112 पर सूचना दी। घायलों को नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। जयनारायण को बाद में अग्रोहा रेफर किया गया।












