नारनौंद नहर पर युवक से मारपीट, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया; 10 हजार रुपये लूटे | Latest Hansi News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद नहर पर युवक से मारपीट, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया; 10 हजार रुपये लूटे | Latest Hansi News

---Advertisement---

नारनौंद सुमित मारपीट मामला

Latest Hansi News: नारनौंद में युवक को नहर पर ले जकर मारपीट करने और 10 हजार रुपए की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े उतरवा कर पाइप से पीटा और वीडियो भी बनाई। घायल युवक को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस में शिकायत करने पर हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
नारनौंद के वार्ड सात निवासी सुमित ने नारनौंद निवासी मोहित और उसके दो साथियों पर नहर पर ले जाकर पीटने और 10,200 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। सुमित ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 11 बजे मोहित हथियार लेकर उनके कमरे में आया और उनके बेटे के बारे में पूछा। आरोप है कि मोहित और उसके दो साथी उन्हें नहर पर ले गए। वहां कपड़े उतरवाकर पाइप से पीटा, रुपये छीन लिए और मारपीट का वीडियो भी बनाया।
रात करीब साढ़े 12 बजे तीनों उन्हें घर छोड़ गए। जाते समय उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बयान रोजनामचे में दर्ज किया है। शिकायत की जांच और डाक्टरों की राय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुमित का हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। डाक्टरी रिपोर्ट में उन्हें 10 चोटें लगने का हवाला दिया गया है।

Leave a Comment