भूना में शोरूम संचालक के घर चोरी, 8.40 लाख नकदी और जेवरात ले उड़े चोर | Fatehabad News

By sunilkohar

Published On:

भूना में शोरूम संचालक के घर चोरी, 8.40 लाख नकदी और जेवरात ले उड़े चोर | Fatehabad News

---Advertisement---

भूना में शोरूम संचालक बेटे का जन्मदिन मनाने फतेहाबाद गया था परिवार

फतेहाबाद के भूना में स्कूटी शोरूम संचालक के घर चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक अज्ञात चोर उसके घर से 8.40 लाख रुपये की नकदी व जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Bhuna Theft News: Thieves Steal Rs 8.40 Lakh Cash and Jewellery from Showroom Operator’s House

भूना के नेहरू पार्क निवासी अंग्रेज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हिसार रोड, भूना में लक्ष्मी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम खोला हुआ है और उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अपने बेटे ईशव का जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ फतेहाबाद-सिरसा रोड पर स्थित मदान ढाबा फतेहाबाद पर गया हुआ था। वे रात को करीब 8 बजे घर को ठीक तरीके से लॉक करके गए थे।

भूना में स्कूटी शोरूम संचालक के घर चोरी
भूना में शोरूम संचालक के घर बिखरा पड़ा सामान। ( हरियाणा न्यूज)

स्कूटी शोरूम संचालक ने बताया कि वे खाना खाकर जब रात को वापस घर पहुंचे, तो देखा कि मेन गेट पर तो ताला लगा हुआ है लेकिन कमरे का ताला टूटा पड़ा है। उसने जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंग्रेज कुमार ने बताया कि उसने बेड के अंदर सूटकेस रखा था, जिसमें से 8 लाख 40 हजार रुपये और एक तोला सोने के झुमके गायब मिले। उसने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम नेहरू पार्क स्थित स्कूटी शोरूम संचालक के घर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी की सूचना भूना पुलिस को दी। भूना पुलिस ने शिकायतकर्ता अंग्रेज कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ घर का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

Leave a Comment