SBS School Madha बाल मेला: विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, देखें पूरी खबर

By sunilkohar

Published On:

SBS School Madha बाल मेला: विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, देखें पूरी खबर

---Advertisement---

एसबीएस स्कूल माढा में बाल मेले का आयोजन

नारनौंद : SBS School Madha (श्री बलबीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा) में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में शानदार प्रस्तुतियां दी ।

 

 

एसबीएस स्कूल माढा के डायरेक्टर डाक्टर सुनील चहल ने बताया कि स्कूल में बाल मेले का हर वर्ष आयोजन किया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाई जाती हैं। जिसमें विद्यार्थी ही दुकानदार तथा ग्राहक की भूमिका में रहते हैं। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साइंस के प्रोजेक्ट्स बनाए गए तथा विभिन्न विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

आत्मविश्वास तथा संस्कार का निर्माण

एसबीएस स्कूल माढा में बाल मेले का आयोजन
एसबीएस स्कूल माढा बाल मेला

SBS School Madha की प्राचार्या सरोज चहल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। इसलिए स्कूल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में जिम्मेदारी आत्मविश्वास तथा संस्कार का निर्माण होता है। जिससे वह आगे चलकर एक योग्य इंसान बन सके।

 

SBS School Madha बाल मेला
SBS School Madha बाल मेला

स्कूली छात्रों ने बताया कि इस मेले से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्हें जिम्मेवारी का एहसास होता है जब वह किसी स्टॉल पर सामान बेचते हैं तो उसकी खूबियां बताई जाती है और उसके बाद ही उसको ग्राहक लेना पसंद करता है। जब हम घर वालों के साथ बाजार में जाते हैं तो सामान खरीदते समय उसकी क्वालिटी के बारे में भी पूछताछ करते हैं यह सभी चीज स्कूल में ही सिखाई जा रही है ताकि भविष्य में खरीदारी करते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। SBS School Madha में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में पूरी तरह से सभी छात्रों को निपुण बन जा रहा है।

Leave a Comment