जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को कम कीमत पर दवाइयां होंगी उपलब्ध : मंत्री आरती सिंह राव
Rewari Latest News: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में अमृत फार्मेसी ( Amrit Pharmacy Rewari ) का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेशवासियों को 16 अमृत फार्मेसी की सौगात दी।
Haryana Health Minister आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार की जन औषधि योजना आमजन के लिए एक बेहतरीन पहल है। इसके माध्यम से मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों पर कई ऐसी दवाइयां भी मिल सकेगी, जो अन्य जगहों पर आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
Health Minister Arti Singh Rao ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद यदि कोई डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए लिखता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र यादव, उप सिविल सर्जन डॉ. जोगेन्द्र सिंह तंवर, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ.सुभाष यादव, डॉ. इन्द्रजीत यादव और सुनील मूसेपुर सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












