नारनौंद के मिलकपुर गांव से 18 वर्षीय दिव्यांग युवक लापता, गुमशुदगी का मामला, Hansi News in Hindi

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद के मिलकपुर गांव से 18 वर्षीय दिव्यांग युवक लापता, गुमशुदगी का मामला, Hansi News in Hindi

---Advertisement---

नारनौंद : दिव्यांग युवक लापता

Hansi News in Hindi: नारनौंद उपमंडल के गांव मिलकपुर से एक दिव्यांग युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पिता अपने बेटे के लापता होने की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हांसी जिले के गांव मिलकपुर निवासी दर्शन ने नारनौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा निखिल बोल नहीं सकता। वह 17 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने गांव व आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

नारनौंद गुमशुदगी मामला

मिलकपुर गांव दिव्यांग युवक लापता
निखिल मिलकपुर

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि घर से जाते समय निखिल ने सफेद रंग की शर्ट, काली पैंट और पैरों में जूते पहने हुए थे, साथ ही उसने एक चादर भी ओढ़ी हुई थी। दो दिन तक जब निखिल का कुछ पता नहीं चला, तो दर्शन नारनौंद पुलिस थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment