हांसी समाचार: उमरा गांव में जमीनी विवाद; किसान का रास्ता रोककर मारपीट, केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

हांसी समाचार: उमरा गांव में जमीनी विवाद; किसान का रास्ता रोककर मारपीट, छह नामजद लोगों पर केस दर्ज

---Advertisement---

जमीनी विवाद के चलते किसान का रास्ता रोककर मारपीट

हांसी समाचार: हांसी जिले के गांव उमरा में जमीनी विवाद के चलते एक किसान का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल किसान को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने व मारपीट करने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हांसी-उमरा रोड खल फैक्ट्री के पास रास्ता रोक कर हमला

नागरिक अस्पताल हांसी में उपचाराधीन गांव उमरा निवासी राजबीर पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वह सुबह करीब 9 बजे रविन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से घर आ रहा था। राजबीर ने आरोप लगाया कि जब वे हांसी-उमरा रोड पर स्थित खल फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उमरा निवासी अंकित ने उनका रास्ता रोक लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर अंकित के साथ बलराज व नाला पुत्र चंदगी, मनोज व कमल पुत्र जयप्रकाश और जयप्रकाश पुत्र चंदगी भी वहां पर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राजबीर का आरोप है कि वे अपने साथ डंडे लिए हुए थे। झगड़े की आवाज सुनकर वहां राहगीरों सहित आसपास के खेतों से लोगों को आता देख सभी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद

राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसका पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनके द्वारा किए गए हमले में उसे काफी चोटें आईं। उसने तुरंत ही इसकी सूचना अपने परिजनों को दी, तो वे मौके पर पहुंचे और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती करवाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Civil Hospital Hansi

किसान राजबीर पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाना हांसी पुलिस Civil Hospital Hansi पहुंची और घायल किसान के बयान दर्ज करके अंकित पुत्र रामप्रताप, बलराज व नाला पुत्र चंदगी, मनोज व कमल पुत्र जयप्रकाश व जयप्रकाश पुत्र चंदगी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

You Might Also Like

Leave a Comment