Barwala Agroha Road Accident
Hisar Barwala News: हिसार जिले के बरवाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। Barwala Road Accident की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बरवाला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाला-अग्रोहा रोड पर भारत अस्पताल बरवाला वाली गली के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे सीएचसी (CHC) बरवाला में लाया गया है। Barwala Agroha Road Accident की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बरवाला के वार्ड 5 के महाजन मोहल्ला निवासी ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। वह रात को किसी काम से अग्रोहा रोड पर गया हुआ था। रात करीब 11 बजे जब वह वापस अपने घर आ रहा था, तो भारत अस्पताल बरवाला वाली गली के सामने एक व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इतनी ही देर में एंबुलेंस आ गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ललित को शक है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने यह एक्सीडेंट किया है, जिसमें लगी चोटों की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ललित कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।











