जींद से युवक-युवती लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज | Jind Latest News

By sunilkohar

Published On:

जींद से युवक-युवती लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज | Jind Latest News

---Advertisement---

जींद से युवक-युवती लापता, परिजन पहुंचे थाने

Jind Latest News: जींद जिले के एक गांव से युवक-युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे। जुलाना थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर उसकी बेटी और हार्दिक नामक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद जिले के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं पास करने के बाद घर पर ही रहती है। वह रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

Boy and Girl Missing in Jind

पीड़ित पिता ने बताया कि इसी दौरान शामलो गांव के हार्दिक का उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने बताया कि वह और उनकी बेटी साथ में घर छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच और हार्दिक के परिजनों से बात कर दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन वे बताए गए ठिकाने सहित अन्य संभावित जगहों पर भी नहीं मिले।

जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment