हांसी में चोरी की मोटरसाइकिल सहित कापड़ो का युवक गिरफ्तार, भिवानी से Bike चोरी मिली बाइक

By sunilkohar

Published On:

हांसी में चोरी की मोटरसाइकिल सहित कापड़ो का युवक गिरफ्तार, भिवानी से Bike चोरी मिली बाइक

---Advertisement---

Hansi News in Hindi: हांसी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित कापड़ो गांव के युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल भिवानी जिले के लोहारू से चोरी की गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

हांसी पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी कि पुट्ठी मंगलखां की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। लेकिन पुलिस चेकिंग को देखकर बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया और जब जांच की तो सामने आया कि मोटरसाइकिल के आगे-पीछे की दोनों नंबर प्लेट गायब हैं।

जब पुलिस ने युवक से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह न तो कोई कागजात पेश कर पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। जब चालान मशीन में मोटरसाइकिल की डिटेल डालकर चेक किया तो सामने आया कि यह मोटरसाइकिल HR 18D8978 चोरी की है और इसका भिवानी के लोहारू में 19 दिसंबर 2023 को मुकदमा नंबर 331 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ो निवासी नवीन पुत्र शमशेर सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हांसी सदर थाना में चोरी की बाइक रखने का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment