Petwar Firing: नारनौंद के पेटवाड़ में फायरिंग, व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

By sunilkohar

Published On:

Petwar Firing: नारनौंद के पेटवाड़ में फायरिंग, व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

---Advertisement---

पेटवाड़ में गोलियों की गूंज, दहशत में गांव और परिवार

नारनौंद के पेटवाड़ गांव में रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बदमाश ने आढ़ती और प्रॉपर्टी कारोबारी धर्मपाल के घर के बाहर फायरिंग कर दी। यह वही गांव है, जिसे चीफ जस्टिस सूर्यकांत का पैतृक गांव माना जाता है।

फिरौती से फायरिंग तक का घटनाक्रम

  • 23 नवंबर की धमकी: धर्मपाल के व्हाट्सएप पर पहले वीडियो कॉल आई और फिर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। कथित तौर पर रोहित गोदारा गैंग के ‘राजा पहलवान’ के नाम से 2 करोड़ रुपये की मांग की गई और न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी दी गई। धर्मपाल ने न तो कॉल उठाई और न ही रिकॉर्डिंग सुनी।

  • रात में रेकी और फायरिंग: शुक्रवार रात बदमाश पहले घर के आसपास दिखा और करीब 20 मिनट बाद चेहरा ढककर मुख्य गेट पर पहुंचा। तीन बार धर्मपाल का नाम पुकारने के बाद जब कोई बाहर नहीं आया, तो उसने गैलरी में खड़ी कार पर पांच राउंड गोलियां चला दीं, जिनमें से एक गोली आगे स्टीयरिंग तक जा पहुंची।

  • फरार और शुरुआती जांच: फायरिंग के बाद हमलावर बाइक से उगालन रोड की ओर भाग निकला। घटना के वक्त धर्मपाल पड़ोस में शोक जताने गए थे, जबकि उनके बेटे उमेश और योगेश ऊपर के कमरों में थे। पुलिस ने मौके से पांच खाली खोल बरामद किए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

सुरक्षा के कदम और सियासी बयानबाजी

  • एसआईटी और सुरक्षा इंतजाम: डीएसपी देवेंद्र नैन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है, जिसमें सीआईए नारनौंद, सीआईए हांसी, पीओ स्टाफ और थाना प्रभारी शामिल हैं। गांव में एहतियातन एक पीसीआर तैनात की गई है और धर्मपाल की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

  • खाप और लाइसेंस की मांग: सतरोल खाप के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसपी विनोद कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने और धर्मपाल को हथियार का लाइसेंस देने की मांग की। एसपी ने दो गार्ड तैनात करने के साथ कहा कि लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • गांव में डर और सियासी तंज: घटना के बाद परिवार सदमे में है और गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। धर्मपाल का कहना है कि मंडी के साधारण कामकाज से परिवार चलता है, ऐसे में 2 करोड़ रुपये कहां से लाएं।

सीजेआई के गांव में रोहित गोदारा गैंग के शूटर ने व्यापारी के घर पर फायरिंग कर मचाई दहशत

 23 नवंबर को व्हाट्सएप पर रिकॉर्डिंग भेज कर मांगी थी दो करोड रुपए की फिरौती

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), Petwar Firing : देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और प्रदेश के चर्चित विधायक जस्सी पेटवाड़ के पैतृक गांव पेटवाड़ में रोहित गोदारा गैंग के शूटर ने 2 करोड रुपए की फिरौती ना देने पर एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया है। पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी देवेंद्र नैन के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर बदमाश को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा के लिए फिलहाल गांव में एक पीसीआर को तैनात किया गया है वही व्यापारी की सुरक्षा में भी दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गांव पेटवाड़ निवासी व्यापारी धर्मपाल की नारनौंद की अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान है और प्रॉपर्टी का काम भी करता है। 23 नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई लेकिन उसने उसे कल को रिसीव नहीं किया उसके बाद इस नंबर पर रिकॉर्डिंग भेज कर दो करोड रुपए की फिरौती मांगी थी। धर्मपाल ने उस रिकॉर्डिंग को भी नहीं सुना। रिकॉर्डिंग में कहां की वह रोहित गोदारा गैंग से राजा पहलवान बोल रहा है जल्द से जल्द 2 करोड रुपए दे दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
धर्मपाल की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं देने पर बदमाश शुक्रवार की रात को दहशत फैलाने के लिए रात को करब 9 बजे गांव में पहुंचा और धर्मपाल के घर के बाहर रेकी की और फिर 20 मिनट बाद मुंह पर कपड़ा लपेटकर फिर धर्मपाल के घर के गेट पर पहुंचा। उसने तीन बार धर्मपाल के नाम की आवाज लगाई जब गेट से कोई बाहर नहीं निकला तो उसने पिस्तौल निकाल कर पांच गोलियां गैलरी में खड़ी कार के पीछे मार दी। एक गोली तो पीछे से आगे स्टेरिंग पर लगी हुई है। गोली चलाते ही युवक मौके से मोटरसाइकिल लेकर गांव उगालन सड़क मार्ग की तरफ फरार हो गया।
Petwar Firing की आवाज सुनकर धर्मपाल के दोनों बेटे उमेश और योगेश घर के ऊपर बने कमरों से नीचे आए तो देखा कि गेट पर खड़े होकर कार में गोलियां मारी गई है। व्यापारी धर्मपाल भी पड़ोस में ही परिवार में शोक जताने के लिए घर में गया हुआ था। वाह भी आ गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ नाकेबंदी करके तलाश शुरू की लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके  पहुंचकर पांच खाली खोल बरामद किए और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली  जा रही है।
businessman ransom and Firing मामले को लेकर सतरोल खाप के प्रतिनिधि वह अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और कहां की व्यापारी को सुरक्षा मुहिया करवाई जाए और गन का लाइसेंस बनाया जाए ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद भी कर सके। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने तुरंत प्रभाव से व्यापारी की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं और लाइसेंस बनवाने के लिए कहा कि ऑनलाइन फॉर्म भर कर प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा। उनसे जो मदद होगी वह करेंगे।
 डीएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है। जिसमें सीआईए नारनौंद, सीआईए हांसी, पीओ स्टाफ और नारनौंद थाना प्रभारी मिलकर मामले की जांच करंगे। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों l की फुटेज खंगाली जा रही है। कि बदमाश वारदात के बाद कहां पर भाग कर गया है। कड़ी जोड़ने का काम किया जा रहा है।
 परिवार दहशत का माहौल, सतरोल खाप ने दिलाई दिलाशा,
 घटना के बाद गांव में भी डर का माहौल, पीसीआर तैनात
 नारनौंद के गांव पेटवाड़ में व्यापारी के घर पर फिरौती को लेकर गोलीबारी की घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल खड़ा कर दिया है। परिवार के सदस्यों की आंखों में रात का मंजर साफ नजर दिखाई दे रहा है। सतरोल खाप के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिवार को हौसला दिया। घटना का हर गली में खौप देखा जा सकता है। सुरक्षा के लिए गांव में पीसीआर की तैनाती कर दी गई है और अलग से भी पुलिस फोर्स गांव की गलियों में चक्कर लगा रही है।
 देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के पैतृक गांव में बदमाशों द्वारा फिरौती मांगने की घटना ने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। उनके गांव के लोग भी सुरक्षित नहीं है रात की घटना के बाद पूरे परिवार की आंखों में घटना का खूब देखा जा सकता है। परिवार के अधिकतर सदस्यों ने खाना तक नहीं खाया। गांव की हर गली और चौराहे पर इसी घटना की चर्चा हो रही है कि गांव में भी बदमाशों ने दहशत फैलाकर फिरौती मांगने की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है सतरोल खाप के प्रतिनिधियों ने व्यापारी की आवास पर पहुंचकर कहा कि पूरी खाप उनके साथ है। धर्मपाल ने कहा कि वह साधारण युवक हैं अनाज मंडी में दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं वह दो करोड रुपए बदमाशों को कहां से लाकर दें।

Leave a Comment