Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident in Bhiwani : तोशाम रोड़ पर गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

0 minutes, 5 seconds Read

Accident in Bhiwani, Young man dies after being hit by car on Tosham Road

Bhiwani Haryana news : हरियाणा के भिवानी में पैदल घर जा रहे एक युवक को गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक कर दिया है। रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी शहर के तोशाम रोड स्थित शांति नगर में रहने वाला विक्रम छोटी दिवाली की रात को तोशाम बायपास चौक से पैदल अपने घर शांति नगर जा रहा था कि रास्ते में उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने के कारण विक्रम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस को बुलाकर गंभीर रूप से घायल विक्रम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही विक्रम के परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने विक्रम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जब परिजन गंभीर रूप से घायल विक्रम को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे तो रास्ते में विक्रम ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई हरपाल के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *