Accident in Hisar: Bike collides with truck parked on Nyoli flyover, nephew dies, uncle injured
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर : न्योली कलां फ्लाईओवर पर खड़े एक ट्रक के पीछे मंगलवार रात को एक बाइक जा टकराई। इस हादसे में मात्रश्याम के ओघड़ नाथ (30) की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव गंगवा के न्यू एकता नगर निवासी श्यामलाल ने पुलिस को बयान देकर बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी का काम करता हूं। मैंने गांव मात्रश्याम में रंग-पेन्ट करने का काम लिया हुआ है और मेरे साथ मेरा भान्जा ओघड़ नाथ निवासी मात्रश्याम काम करता है। मेरा भान्जा ओघड़नाथ मंगलवार रात करीब 8 बजे अपना मोटरसाइकिल लेकर मुझे मात्रश्याम से शहर छोड़ने जा रहा था। मोटरसाइकिल मेरा भान्जा चला रहा था और मैं पीछे बैठा था।
हम गांव न्योली से निकलकर फ्लाईओवर पर पहुंचे। एक चालक ने अपना ट्रक फलाईओवर के बीच में बिना किसी सिग्नल लाइट व बिना रिफ्लैक्टर के लापरवाही से खड़ा किया हुआ था। हमारे मोटरसाइकिल की टक्कर पीछे से ट्रक में लगी। हादसा होने पर हम दोनों मोटरसाइकिल समेत गिर गए और हमें काफी चोटें लगी। हमारे मोटरसाइकिल को भी काफी नुकसान हो गया। फिर राहगीरों ने हम दोनों को वाहन का प्रबन्ध करके इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जहां मेरा ईलाज चल रहा है। मुझे पता चला है कि इस एक्सीडैन्ट में लगी चोटों के कारण मेरे भान्जे ओघड़ नाथ की मौत हो गई है। चालक ने अपना ट्रक फ्लाईओवर के बीच में बिना किसी लाइट के लापरवाही से खड़ा किया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 व 10 को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें , Barwala News Today , Jind News Today, Haryana biggest bank robbery ,
