Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में दर्दनाक हादसा : ट्रक के कुचलने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान | Accident

0 minutes, 3 seconds Read

Accident in Sirsa Hisar Highway Agroha

Hisar News Today : सिरसा हिसार नेशनल हाईवे पर अग्रोहा के लांघड़ी टोल प्लाजा के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। दरअसल हाईवे पर जा रहे हैं ट्रक के नीचे अचानक युवक आ गया जो इस हादसे में बुरी तरह से कुचला गया। हादसे की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक युग की पहचान नहीं हो पाई।

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा हिसार नेशनल हाईवे पर अग्रोहा के लांघड़ी टोल नाके के पास एक युवक लोअर टी-शर्ट पहने हुए सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान गंगानगर से माल भरकर कोलकाता जा रहा ट्रक वहां से गुजर रहा था कि युवक अचानक से ट्रक के पैर के नीचे आ गया। लोड से भरे ट्रक के नीचे आने से युवक बुरी तरह से कुचला गया। इस Accident में उसकी मौत हो गई। ट्रक के नीचे युवक के आते ही ट्रक चालक ने अपने ट्रक को साइड में रोक दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोअर टीशर्ट पहने हुए जो युवक ट्रक के नीचे आया है उसके हाथ पर ग्लूकोज लगने के लिए लगाई गई ड्रिप भी लगी हुई है लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी Accident में मृतक की युवक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के पास कोई भी ऐसा डॉक्यूमेंट नहीं मिला जिससे उसकी पहचान करने में आसानी हो। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के अस्पतालों सहित पुलिस थानों में संपर्क कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *