Verification: eefe237ed2c24d7f

खेत की नाली में घास डालने को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोग घायल | Singhwa khas nali Vivad

0 minutes, 6 seconds Read

Singhwa khas nali Vivad Hansi news

Hansi News : नारनौंद उपमंडल के गांव सिंघवा खास में शुक्रवार को खेत की नाली (Singhwa khas nali Vivad ) में घास डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। गांव में हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में गांव वालों की मदद से हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंघवा खास निवासी 52 वर्षीय विक्रम ने बास पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 18 सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे वह खेत में गया था। उसने अपनी 6 कनाल जमीन वर्ष 2018 में हिमांशु को बेची थी। उसी खेत में धान की फसल लगी हुई थी।

 

विक्रम का आरोप है कि हिमांशु और उसके पिता राजेश खेत से उखाड़ी गई घास को पानी की नाली में डाल रहे थे और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कर रहे थे। जब उसने ऐसा करने से रोका तो दोनों गाली-गलौच करने लगे और बाद में मारपीट शुरू ( Singhwa khas nali Vivad ) कर दी। दोनों पक्षों में भयंकर झगड़ा हो गया।

 

विक्रम का आरोप है कि दिपांशु ने उसके दाहिने हाथ पर पाइप से वार किया। हिमांशु ने कान पर चोट की। आरोप है कि संदीप ने उसके बेटे अजय के बाजू पर गंडासी से वार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि आसु ने लोहे के प्लास से अजय के सिर पर दो वार किए। जसवंत और सचिन पर भी हमला किया गया।

गंभीर हालत में चारों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। बास पुलिस ने विक्रम और अन्य घायलों के बयान दर्ज कर Singhwa khas nali Vivad में नामजद छह आरोपियों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *