---Advertisement---

हांसी की महक की बहादुरगढ़ में हत्या: पति ने कैंची से काटा गला, ऐसे हुआ खुलासा ( Crime Report )

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Jhajjar badali Road Mahak Murder News update, Crime report

Crime Report Haryana: हांसी की रहने वाली महक की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। महक की हत्या किसी लूट की वारदात को लेकर नहीं बल्कि उसके पति ने ही कैंची से गला काटकर की थी। महक की शादी को हुए अभी महेश 5 महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि उसके पति ने उसकी बड़ी खौफनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया और लूट की वारदात में बदलने का प्रयास किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

HDFC Bank कर्मी महक की हत्या

बहादुरगढ़ पुलिस ने एचडीएफसी बैंक में कार्यरत महक की हत्या को लेकर रविवार को सूचना मिली थी। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और उसके पति से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। पुलिस केस वालों में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऐसा उलझा की सब कुछ उगल कर रख दिया। पुलिस ने मैथ का बैंक कर्मी महक के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ सोमवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया। ‌

चरित्र पर शक को लेकर पत्नी की हत्या 

पुलिस पूछताछ में महक के पति और चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और अक्सर इसको लेकर झगड़ा होता रहता था। जब वह हिसार से गुरुग्राम जा रहे थे। जब वो बादली झज्जर रोड़ पर पहुंचे तो रास्ते में भी उन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ‌अपने ससुराल हांसी में मिलने के बाद महक अपने पति अंशुल धवन के साथ गुरुग्राम के लिए निकली थी लेकिन महक को नहीं पता था कि यह उसकी अपने परिजनों और जानकारी के साथ आखिरी मुलाकात है।

झज्जर जिले के गांव पाहसौर के पास हत्या

रविवार को ही अंशुल धवन ने बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना दी की किसी ने लूट के इरादे से झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के गांव पाहसौर के पास उसकी पत्नी महक की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका केशव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस वहां पर पहुंची तो महक का शव गाड़ी से दूर कच्चे रास्ते पर पड़ा था और यह घटनास्थल इलाके से करीब 1 किलोमीटर दूर झज्जर बादली रोड पर था।

पुलिस ने कार और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को पुलिस मृतका के पति अंशुल धवन को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने जब मैं की हत्या को लेकर अंशुल धवन से पूछताछ की तो वह बार-बार कहानी बदल रहा था। इसके बाद पुलिस को उसे पर शक हो गया तो पुलिस ने जब उस सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

 

अंशुल धवन ने बताया की शादी के बाद महक एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती रही लेकिन उसे उसके चरित्र पर शक हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्षर झगड़ा होता था और जब वह हिसार से हांसी में अपनी ससुराल होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे तो रास्ते में भी उनके बीच विवाद हो गया। झज्जर बादली रोड पर उसने सुनसान जगह पर देखकर अपनी पत्नी में है की हत्या कर दी और लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों के सामने पेश की लेकिन उसकी यह साजिश उजागर हो गई।

 

बहादुरगढ़ पुलिस ने महक के पिता कृष्णा कथूरिया की शिकायत पर उसके पति अंशुल धवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है और पुलिस उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर सकती है और साथी पुलिस रिमांड की भी डिमांड अदालत के सामने रखेगी साथ ही महक का गला काटने में प्रयोग की गई कैंची बरामद की जा सके।

 

गौरतलब है कि महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के रहने वाले अंशुल धवन के साथ बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। महक एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती थी और अंशुल धवन सीए का काम करता है। जबकि उसका पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में एक दुकान पर अकाउंटेंट है। महक अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी और सब की लाडली भी थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer