---Advertisement---

Hansi News: चैनत गांव के ग्रामीणों की मांगें जायज, सरकार तुरंत करे समाधान

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: demands of chanot villagers of legitimate

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: इनेलो के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.  अभय सिंह चौटाला के किसानों, आम नागरिकों और मजदूरों के प्रति अपनाए गए जनहितैषी रुख की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से कमेरे वर्ग की सच्ची हितैषी रही है और पार्टी नेतृत्व ने हर मुश्किल समय में आम आदमी की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है।

 

चैनत के ग्रामीणों का संघर्ष, हांसी पानी विवाद

इनेलो नेता दलबीर किरमारा।


चैनत गांव में चल रहे मौजूदा आंदोलन का जिक्र करते हुए इनेलो नेता दलबीर किरमारा ने इस मुद्दे पर अभय सिंह चौटाला के स्टैंड को पूरी तरह से सही ठहराया और अपना पुरजोर समर्थन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडियन नेशनल लोकदल चैनत के ग्रामीणों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ( Trending News in Hindi )

 

उन्होंने याद दिलाया कि जब से चैनत गांव में ग्रामीणों ने अपने हकों के लिए यह आंदोलन शुरू किया है, तब से लेकर आज तक धरने पर इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं की निरंतर हाजिरी रही है। पार्टी ने पहले दिन से ही ग्रामीणों का साथ दिया है और आगे भी यह समर्थन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

 

हठधर्मिता और तानाशाही रवैया


प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हुए कहा कि चैनत के ग्रामीणों की मांगें पूरी तरह से जायज और न्यायसंगत हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता और तानाशाही रवैया छोड़कर तुरंत प्रभाव से चैनत वासियों की मांगों को पूरा करना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।

 

किसान, मजदूरों और आम जनता के

हकों की लड़ाई

किरमारा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जन नायक चौ. देवीलाल की तरह हर स्तर पर किसान, मजदूरों और आम जनता के हकों की लड़ाई बेखौफ होकर लड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बिना किसी देरी के इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer