---Advertisement---

Haryana Roadways जीएम के खिलाफ धरना, CM Flying Raid से जीएम की कार्यशैली पर उठे सवाल, कर्मचारियों ने कर दिया ऐलान

Follow Us
---Advertisement---

Dharna against Hisar Haryana Roadways GM

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: Haryana Roadways (हरियाणा रोडवेज) के हिसार डिपो में महाप्रबंधक की कार्यशैली व अपनी लंबित मांगों के हल के लिए आंदोलनरत कर्मचारियों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया धरना शनिवार को लगातार 45वें दिन भी जारी रहा। इस धरने की अध्यक्षता अजय दुहन ने की, जबकि मंच संचालन पवन कनोह ने किया। इस अवसर पर डिपो के सैकड़ों कर्मचारी और सांझा संघर्ष समिति के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने एकजुटता के साथ आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

 

वित्तीय मामलों की जांच, कर्मचारियों की लंबित मांगे


धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने Haryana Roadways कर्मचारियों की लंबित मांगों के साथ-साथ एक दिन पूर्व डिपो में सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई अचानक छापेमारी पर विस्तार से चर्चा की। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांझा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस छापेमारी से यह प्रतीत होता है कि डिपो में हुई कथित अनियमितताओं और वित्तीय मामलों की जांच अब शासन स्तर पर गंभीरता से की जा रही है।

पेड़ काटने व वित्तीय हानि के जिम्मेवार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग


समिति ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि यह जांच पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन स्तर पर होनी चाहिए। कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या घोटाला सामने आता है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी की तुरंत पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने दोहराया कि जब तक उनकी सभी जायज मांगों का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ( Hisar Ki Taaja khabar )


इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप जैनावास, जोगेंद्र पंघाल, कर्मबीर मसूदपुर, जितेंद्र शर्मा, दर्शन जांगड़ा, बजरंग लाखा, अरुण शर्मा, अमित जुगलान, अनूप श्योकद, नरेंद्र खरड़ मौजूद थे।

 

Morning News Today in Hindi

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026

Accident News: बरवाला-अग्रोहा रोड़ हादसा; ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer