Verification: eefe237ed2c24d7f

निजी स्कूल में UKG में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की डंडे से पिटाई, टीचर के खिलाफ मामला दर्ज

0 minutes, 8 seconds Read

An innocent child studying in UKG in private school was beaten with stick,  case has been filed against the teacher


Haryana News Today : रोहतक जिले के लाखन माजरा के एक निजी स्कूल में पढऩे वाले 6 वर्षीय मासूम बच्चे को स्कूल की एक टीचर ने डंडे से बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में लाखन माजरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 6 साल का बेटा modern senior secondary School में यूकेजी में पढ़ रहा है। पीडि़त पिता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाली एक सुदेश नाम की टीचर ने उसके बेटे को बिना किसी बात के डंडे से पीटा है और जब वो इस बारे में स्कूल में गए तो टीचर ने कहा कि आपने जो करना है कर लेना वो डरने वाली नहीं है।


उन्होंने आरोप लगाया कि ये टीचर इससे पहले भी उसके बेटे को इस तरह से टार्चर कर चुकी है। जिसकी उसके पास विडियो भी है। लाखन माजरा थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर कारवाई करते हुए स्कूल टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस जांच में ही सामने आएगा कि स्कूल टीचर ने मासूम बच्चे को पीटा है या नहीं और पीडि़त व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी शिकायत में जो आरोप लगाए गए हैं उनमें कितनी सच्चाई है ये सब पुलिस जांच का विषय है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *