Annual function 2025 SBS School Madha
हिसार जिले के SBS School Madha ( सीनियर सैकण्डरी स्कूल) में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ( Annual function 2025) बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस वार्षिक समारोह को छात्रों के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ओर भी आकर्षक बना दिया। समारोह उस समय ओर भी उत्साहवर्धक व भव्यता बन गया जब इस कार्यक्रम में हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने मुख्यअतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में षिरकत कर छात्रों का मार्गदर्शन किया। 1200 छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं, खेल व प्रतियोगिताओं में स्कूल ने जीते कई मेडल। ( Narnaund News )

Annual function 2025 SBS School Madha में पहुंचे मुख्यअतिथि हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा कि छात्रों का लक्ष्य अपनी पढ़ाई और खेलों पर होना चाहिए साथ ही उन्हें समय समय पर स्कूलों और काॅलेजों में होने वाली खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए। ताकि उनके अंदर की प्रतिभा निखर सके। उन्हें अपने भविश्य को संवारने के लिए बुरी संगति व बूरे साथियों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ताकि वो नषे और अपराधों से दूर रहकर पढ़ लिखकर एक सभ्य नागरिक की भूमिका में अपनी जिम्मेवारी निभा सकें। ( Annual function 2025 Hisar )
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम व यातायात के नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे स्कूल से जाने के बाद अपना अधिकतर समय मोबाइल देखने में लगे रहते हैं, आजकल सोशल मीडिया और तकनीक का जमाना है। इसका गलत फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी हमारी एक गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं। हमारा एक क्लिक हमारे माता पिता की जिंदगी भर की कमाई को ठगों के पास पहुंचा देता है। इसलिए हमें मोबाइल फोन का प्रयोग केवल अपनी पढ़ाई और जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए।

Block Eduation Officer देवेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें अपने से होशियार छात्रों से कंपीटिशन कर उनसे अधिक नंबर लेने के लिए मेहनत करनी चाहिए। ना कि दूसरे कमजोर छात्रों और साथियों को देख किताबों से मुंह मोड़ना चाहिए। अगर हम पढ़ लिखकर कामयाब इंसान बन गए तो हमारे बहुत सारे नए दोस्त बनेंगें और हम कामयाब नहीं हुए तो जो आज हमें अपना कह रहे हैं धीरे धीरे वो भी अपना मुंह हमसे मोड़ लेगें।
Block Eduation Officer ने कहा कि आज नौकरी पैसों व सिफारिश से नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर मिलती हैं और जो युवा जिस क्षेत्र में निपुण है उसे उसी क्षेत्र में कामयाबी तलाशनी चाहिए। आज के युवा कोई मैडिकल में अपना भविष्य देख रहा है तो कोई इंजीनियरिंग में अपनी किस्मत अजमा रहा है। बच्चों को भी अपने अंदर के स्केल को पहचानते हुए उसी क्षेत्र में अपनी उच्च शिक्षा पूरी करनी चाहिए। साथ ही खेलों में भी एसबीएस स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोषन है और यहां से तरासे गए खिलाड़ी पूरे देष में नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। इसलिए छात्रों को खेलों में भी पढ़ाई के साथ साथ किस्मत अजमानी चाहिए।
1200 विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

SBS School Madha के डायरेक्टर डा सुनील चहल ने बताया कि वार्षिक समारोह में लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को चार भागों में विभाजित किया गया था—
पहला भाग : छोटे बच्चों की अभिभावकों पर आधारित प्रस्तुति
दूसरा भाग : मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
तीसरा भाग : समाज में फैली कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम
चौथा भाग : भगवान के विभिन्न अवतारों पर आकर्षक प्रस्तुतियां
इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
खेल, एनएसएस व साइंस प्रतियोगिता में भी छाए विद्यार्थी
स्कूल के अध्यापक विकास ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
5 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीते
4 ने सिल्वर मेडल
4 ने ब्रॉन्ज मेडल
एनएसएस में दो विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान पाया
साइंस प्रतियोगिता में भी एक विद्यार्थी ने पहला स्थान हासिल किया

प्रधानाचार्य ने दिया धन्यवाद
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सरोज चहल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकों व बच्चों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह वार्षिक समारोह बेहद सफल रहा।