Verification: eefe237ed2c24d7f

Annual Khel Mahotsav: सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव, कांटेदार मुकाबलों से बढ़ी धड़कन, हरियाणवी ग्रुप डांस की धूम

0 minutes, 15 seconds Read

Annual Khel mahotsav Srishti School Moth Hisar

वार्षिक खेल महोत्सव के दौरान छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के बीच भी हुए खेल मुकाबले में इस खेल महोत्सव को और भी चार चांद लगा दिए। अभिभावकों के बीच हुए खेल मुकाबलों ने सबकी धड़कने तेज कर दी। वहीं छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा की जोर दिखाकर Srishti International Sports School Moth में उनकी प्रतिभा को तरासने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ( Narnaund News )

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की अलख जगा रहे सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ ( Srishti School Moth Hisar ) के परिसर में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। ‌Annual Khel mahotsav में छात्रों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में छात्रों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, दौड़, रिले रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं की गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा के हुनर को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। सबसे रोचक मुकाबला कबड्डी और रस्साकसी के खेल में देखने को मिली। दर्शक भी एक-एक पॉइंट पर बड़ी ही गौर से अपना ध्यान लगाकर तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों का हौसला बढ़ा रहे थे।

 

इस वार्षिक खेल महोत्सव ( Annual Khel mahotsav ) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। Srishti international Sports School Khel Mahotsav के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी ग्रुप डांस और नकुल द्वारा प्रस्तुत किया गया हरियाणवी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों की प्रस्तुति देखकर वहां पर मौजूद अतिथि गणों के साथ-साथ अभिभावक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।

 

खेल महोत्सव के दौरान छात्रों के साथ आए अभिभावकों के बीच भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। अभिभावकों की अलग-अलग टीम में बनाकर उनके बीच रस्साकसी का मुकाबला करवाया गया। Annual Khel mahotsav में अभिभावकों का मुकाबला इतना उत्साहवर्धक था कि हर कोई अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहा था। वो अपने बच्चों को दिखा रहे थे कि चाहे खेल का मैदान हो या जंग का मैदान हो या फिर खेती बाड़ी, हर जगह मेहनत और जोश से सफलता हासिल की जा सकती है। ताकि उनके जोश और मेहनत को देखते हुए उनके बच्चे भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आगे बढ़े। इस दौरान अभिभावकों के बीच दौड़ भी करवाई गई।

 

सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन


सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में उपस्थित विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन अनूप लोहान जी ने की। आज के इस खेल उत्सव में विद्यालय प्रांगण को अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया। 

 

वार्षिक खेल महोत्सव में प्रमुख रूप से शामिल रहे—
•  अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, हांसी
• बिजेंद्र लोहान, जिला महामंत्री भाजपा हांसी एवं प्रधान, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन
• धर्मवीर रातेरिया, जिला महामंत्री
• कीर्ति सिंह, जिला महिला प्रभारी
•  शमशेर लोहान, चेयरमैन, नगरपालिका नारनौद
• शमशेर सैनी, पूर्व चेयरमैन, नगरपालिका नारनौद
• माननीय डॉ. सेंथिलवेल , M.D., Ph.D. (Siddha), निदेशक, भारतीय आयुष विभाग
• विकास यादव, उपमंडल अधिकारी (SDM), नारनौद
• माननीय डॉ. रोहतास नांदल, अध्यक्ष, भारतीय बीच कुश्ती संघ
•  जसवन्त भ्याणा सरपंच – मोठ रंगरान
•  सुनील सिंह सरपंच – मोठ करनैल
• कृष्ण गोयत,
•  ज्योति लोहान
•  सोनिया लोहान
•  अमित सैनी, पार्षद नारनौद
•  दीपक कोहाड़, महासचिव, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन
•  जयबीर मोर, चेयरमैन, होली फिल्ड स्कूल, नारनौंद

इस अवसर पर बिजेंद्र लोहान ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं। स्कूल के चेयरमैन अनूप लोहान ने कहा कि विद्यालय सदैव छात्रों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें सर्वांगीण रूप से विकसित करते हैं।

img 20251129 wa00066872377423078416605

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम वर्मा ने बताया कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस प्रकार के आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देते हैं।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *