Breaking News Hisar police two afeem Taskar arrest
Breaking News: हिसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 1 किलो 687 ग्राम अफीम बरामद की है। उनसे NDPS एक्ट के तहत वाणिज्यीक मात्रा में शामिल है।
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 687 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

हिसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश उर्फ राजू पुत्र सतबीर सिंह, निवासी किरोड़ी, हाल निवासी शिव कॉलोनी फेज-III, अग्रोहा तथा प्रवीण कुमार पुत्र बलवान सिंह, निवासी किरमारा, जिला हिसार, शिव कॉलोनी अग्रोहा क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है और इस समय वो नशीला पदार्थ लिए हुए है और आगे अपने सप्लायर को बेचने की फिराक में है। सूचना की विश्वसनीयता होते ही स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू किया।
नियमानुसार पुलिस उप अधीक्षक किशोरी लाल की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी प्रवीण कुमार के पास से 891 ग्राम अफीम तथा आरोपी राजेश उर्फ राजू के पास से 796 ग्राम अफीम बरामद हुई।
बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया है तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अग्रोहा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन दोनों से पुस्तक करने में लगी हुई है कि वह इतनी भारी मात्रा में अफीम कहां से लेकर आए हैं और इसे कहां पर सप्लाई करने वाले थे। उनके पूरे नशा नेटवर्क के तार एक दूसरे से जोड़ने के प्रयास कर रही है।