---Advertisement---

देश विदेश की प्रमुख खबरें: ताजा समाचार; अमेरिकी डील पर नया घमासान ( Morning Update )

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Morning Update latest News Today in Hindi      

Rahul Gandhi

FIR हो,
मुकदमा दर्ज हो या
Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning Update: अमेरिका से हुई ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करेगी, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।

अमेरिका ने बांग्लादेश के साथ ऐसी डील की है जिससे अमेरिका से कपास ख़रीदने पर बांग्लादेश के ऊपर 0% टैरिफ लगेगा

इससे दो नुक़सान है

बांग्लादेश हमसे कपास ना ख़रीद कर अमेरिका से ख़रीदेगा- हमारे किसान परेशान हैं। उनके कपड़े पर 0 टैरिफ हम पर 18% – हमारे निर्यातक तबाह

रिटायर्ड अधिकारी अशोक कुमार गर्ग (IAS) पूर्व कमिश्नर हिसार मंडल, हिसार ने आज यादव धर्मशाला हिसार में निशुल्क आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा का हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राकेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर भाई कन्हैया मानव सेवा आश्रम सिरसा के मुख्य सेवादार सरदार गुरविंदर सिंह पद्मश्री से सम्मानित, हिसार और आसपास की सभी सामाजिक संस्थाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भारत की सिलिकॉन वैली कहलाने वाले बंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोशन भट(33) ने चाकुओं से गोद के पिता नवीन चंद्र भट(60, सेवा निवृत नौ सेना कैप्टन) और माता डॉ श्यामला भट(55, डेंटिस्ट) को मौत के घाट उतार दिया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेता विभिन्न विधानसभा चुनावों से पूर्व ‘घुसपैठियों’ को निकालने के दावे कर चुके हैं. बीते दिनों असम में अमित शाह ने ‘64 लाख घुसपैठियों’ के क़ब्ज़े का दावा किया, हालांकि इस बारे में गृह मंत्रालय का जवाब गंभीर सवाल खड़े करता है. एक आरटीआई आवेदन के जवाब में मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि उसके पास घुसपैठियों से जुड़ा कोई समेकित आंकड़ा नहीं है।

 

हरियाणा में ग्रुप ‘डी’ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव!

हरियाणा सरकार ने ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा मेरिट आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब ग्रुप ‘डी’ पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन पूर्ण रूप से सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आधार पर किया जाएगा।

जिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम निर्धारित है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी पदों पर चयन पूरी तरह सीईटी में प्राप्त अंकों पर आधारित रहेगा।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘विकसित उद्योग, विकसित श्रमिक’ के संकल्प के साथ चंडीगढ़ में इंडस्ट्री-लेबर फ्रेंडली काउंसिल की पहली बैठक की अध्यक्षता की। हरियाणा ऐसी काउंसिल बनाने वाला देश का पहला राज्य बना।

बैठक में उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूइंग और श्रमिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग सुनिश्चित करते हुए समन्वय, कौशल विकास व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत उद्योग और खुशहाल श्रमिक ही प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे और यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को साकार करने में अहम होगी।

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने आप को मूर्ख साबित कर लिया है। पुरी ने NDTV को दिए इंटरव्यू में एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने और विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। हरदीप पुरी ने दावा किया कि जब वे काम से जुड़े मुद्दों पर अमेरिकी फाइनेंसर और बाल यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मिले थे तो उन्हें असहजता महसूस हुई थी।

 

उन्होंने कहा- मैंने एपस्टीन से मिलने की इच्छा नहीं जताई थी। ये मुलाकातें अरेंज की गई थीं।उन्होंने आगे कहा- दो मुलाकातों से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। मैं इस मामले में बेदाग हूं। उस समय तो मैं सरकार का हिस्सा भी नहीं था। इसलिए राहुल गांधी का यह कहना कि एपस्टीन फाइल्स की वजह से प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सरेंडर कर दिया, बिल्कुल गलत है।

नई दिल्ली : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत सरकार ऑस्ट्रेलिया मॉडल की तर्ज पर उम्र सीमा तय करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि अब तक केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या आदेश जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया बैन की जो खबर वायरल हो रही है वह पूरी तरह सत्य नहीं है। फिलहाल यह विषय नीति स्तर पर चर्चा और विचार के चरण में है, न कि लागू कानून के रूप में।

 

टेलीग्राम पर प्रतिबंध के बाद रूस ने सोशल मीडिया को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। पुतिन सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत कई विदेशी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है, जिससे लगभग 10 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि अब नागरिकों के लिए एक ‘स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग ऐप’ लॉन्च किया जाएगा।

रूस सरकार का तर्क है कि यह निर्णय नागरिकों की निजता (Privacy) की रक्षा और निजी डेटा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि डेटा लीक की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके।

 

अमेरिका में हलचल, भारत में औंधे मुंह गिरी चांदी, ₹1.60 लाख सस्ती, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट वाले सोने का आज का दाम

सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rate Today) में फिर से उलटफेर हुआ है. कल तक जो सोना-चांदी (Gold-Silver) ऊपर की ओर चढ़ रहे थे, उन्होंने आज फिर से यूटर्न ले लिया है. आज, 12 फरवरी को बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत (Silver Price)  में बड़ी गिरावट आई. 12 फरवरी 2026 को आई इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई से 35,395 रुपये फिसल कर 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. गुरुवार को सोने की कीमत में सुबह-सुबह 1,054 रुपये की गिरावट आई है. आज चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड टाइम हाई से 1.59 लाख रुपये/किलो सस्ती हो गई. सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Price Today) में आज आई गिरावट को देखें तो 24 कैरेट वाला गोल्ड (24 Carat Gold)  1,054 रुपये और सिल्वर (Silver Rate Today)  में खबर लिखे जाने तक 2,535 रुपये की गिरावट आ चुकी है. इस गिरावट के साथ चांदी अपने रिकॉर्ड हाई प्राइस जो कि 29 जनवरी 2026 को 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था, उससे फिसलकर 2.60 रुपये/किलो पर और सोना ऑल टाइम हाई 1.93 रुपये/10 ग्राम से फिसलकर आज 1.57 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गया है. आज MCX खुलते ही चांदी 2,60,453 रुपये के आसपास पहुंच गई. वहीं सोना खुलते ही 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया. MCX पर चांदी  1% फिसली तो सोना 0.66%. अब सवाल ये कि अचानक फिर से सोना-चांदी क्यों गिरने लगा है.  इस गिरावट के पीछे अमेरिका की अर्थव्यवस्था से जुड़े वो आंकड़े हैं, जिसका निवेशक इंतजार कर रहे हैं. अमेरिका में आए आर्थिक आंकड़ों से सोने-चांदी की कीमत में फिर से फिसलन शुरू कर दी है. शुक्रवार को महंगाई दर से जुड़े डेटा जारी होंगे, जिसका असर फिर से सोने-चांदी पर दिखेगा.
.
.
.
.
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का भाव
👉24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,56,147 रुपये प्रति 10 ग्राम
👉22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,43,033 रुपये प्रति 10 ग्राम 
👉18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,17,110 रुपये प्रति 10 ग्राम

#GoldPrice #SilverPrice

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer