Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News: भिवानी में शराब का कहर; एक की मौत, कई गंभीर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, शराब ठेका सील

0 minutes, 7 seconds Read

Breaking News Today: Toxic liquor causes havoc in Bhiwani

Breaking News : हरियाणा के भिवानी जिले के गांव जाटू लोहारी में मकर संक्रांति के दिन शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पूरे गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। यह सभी गांव के शराब ठेके के पास विश्व हालत में पड़े हुए थे। उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में ले जाएगा जहां पर डॉक्टरों ने एक के अमृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का उपचार किया जा रहा है।

Bhiwani Breaking News: जाटू लोहारी में शराब का कहर

screenshot 2026 0114 1933277658042808710983343

भिवानी जिले के गांव जाटू लोहारी में मकर संक्रांति के दिन शराब के नशे में धुत करीब आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वह शराब ठेके के पास ही तिल मिलाने लगे। बताया जा रहा है कि इन्होंने बुधवार की सुबह गांव जाटू लोहारी के शराब ठेके से शराब खरीद कर पी थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुरंत ही उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का उपचार किया जा रहा है।

 

Latest News Bhiwani Haryana

डॉक्टर का कहना है कि इन लोगों की तबीयत शराब पीने से बिगड़ी है या कि कोई और कारण रहा है इसकी जांच की जा रही है लेकिन अस्पताल में ले गए सभी लोग नशे में थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

शराब पीने से हुई मौत की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने शराब ठेके को सील कर दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किया जा रहे हैं।

 

screenshot 2026 0114 1933145049096819480251611

इस संबंध में भिवानी नागरिक अस्पताल के सीएमओ रघुवीर संडीला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 6 मरीजों को लाया गया था। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी और बाकी के मुंह से बदबू आ रही है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ नशीला तरल पदार्थ पिया था। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी जांच करने के लिए टीम बनाई गई है और उनके सैंपल लिए गए हैं तभी पता चलेगा कि किस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है और उस व्यक्ति की मौत हुई है।

 

screenshot 2026 0114 1938441236689488126961761

ग्रामीण दयानंद ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सुबह सूचना मिली थी कि गांव के बस स्टैंड के पास स्थित शराब ठेके के नजदीक करीब आधा दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई है। वो ग्रामीणों के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और वहां पर तिल मिल रहे लोगों को उपचार के लिए भिवानी के अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव के शराब ठेके से शराब खरीद कर वहीं पर बैठ कर पी थी जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। शराब पीने से गांव जाटू लोहारी के जितेंद्र की मौत हो गई जबकि 30 से 35 वर्ष के कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लाए गए मरीजों की हालत गंभीर है और उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। फिजिशियन को बुलाया गया है ताकि उनका सही तरीके से उपचार किया जा सके। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने की टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सब सामने आ पाएगा कि उनकी तबीयत शराब पीने से बिगड़ी है या किसी और वजह से।

 

screenshot 2026 0114 1933004822346324142243651

डीएसपी तोशाम ने मृतक की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि मौत के पीछे कारण क्या रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है और मरीजों का इलाज जारी है। तबीयत बिगड़ने वालो की पहचान गांव जाटू लोहारी निवासी 57 वर्षीय कृष्ण, अर्जुन, 45 वर्षीय अनिल, 40 वर्षीय कालू, 40 वर्षीय हरकेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुईं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *