Chaos caused by shortage of cooking gas cylinder in Haryana News
Haryana News: इसराइल और ईरान युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खेल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी है इसके अवैध रूप से प्रयोग पर भी अभी तक पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लग पाया। भारत सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार के रसोई गैस को लेकर तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं और सरकार की उज्ज्वला योजना बीच में ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है।
इसराइल ईरान युद्ध से अमेरिका का यू टर्न
इजरायल ईरान युद्ध के बाद दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत में भी रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की कमी का खामियाजना लोगों को झेलना पड़ रहा है। आलम यह यहां तक पहुंच चुका है कि महिलाएं रसोई गैस को लेकर काफी चिंतित दिखाई पड़ रही हैं। गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइन आए दिन लग रही है और सरकार के इससे निपटने के तमाम बड़े-बड़े दावे लगातार फेल साबित हो रहे हैं। गैस पेट्रोल की किल्लत झेल रहे तमाम खाड़ी देशों के दबाव के बाद अमेरिका ने भी यू टर्न ले लिया है। ( Latest News Haryana Today)
धुआं रहित रसोई का सपना अधर में लटका
गरीब तबके की महिलाओं को धुआं रहित रसोई का सपना दिखाने वाली भारत सरकार ईरान इजरायल युद्ध के बाद चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना ने बीच में ही अपना दम तोड़ दिया है और एक बार फिर उन्होंने अपना रुख पुराने चुल्हे चौंकें की कर लिया है। गरीब तबके के की महिलाएं सुबह-शाम सड़कों और नहरों के किनारे लड़कियां तोड़ती हुई दिखाई पड़ने लगी है।
उज्ज्वला योजना का निकला दम
महिलाओं में नाम न छापने की सड़क पर बताया कि सरकार ने फ्री में गैस सिलेंडर तो दे दिए थे लेकिन आए दिन रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से वह उसे भरवाने में नाकाम हो रही है। वहीं अब तो स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। ऐसे में वो अपने बच्चों के पेट भरने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करें या रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह लाइन में लगे।
रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए करवानी होगी बुकिंग
गैस एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता को 5 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिस उपभोक्ता का रजिस्ट्रेशन 5 दिन पहले हो चुका हुआ उसे रसोई गैस दी जाएगी। वहीं रसोई गैस की कमी और भाजपा सरकार की को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और प्रदर्शन कर रही है। वहीं इस युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है।
रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध रूप से गाड़ियों सहित अन्य संसाधनों में प्रयोग करने पर सरकार भी सख्त हो गई है। पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम में लगातार कालाबाजारी को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। अब तक 100 से ज्यादा गैस सिलेंडरों को जब्त किया जा चुका है और कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नगर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हरियाणा में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने व अवैध प्रयोग करने पर प्रदेशभर में अभी तक 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 169 सिलेंडरों को जब्त किया गया है।