Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में बच्चे की ऑपरेशन के बाद मौत, बिना होंश में आए भेज दिया था घर

0 minutes, 8 seconds Read

Child dies after operation in Hisar, was sent home without regaining consciousness

 नाक के ऑपरेशन के बाद देर रात बच्चे की मौत

Hisar Haryana News Today : हिसार मेडिकल हब बन चुका है लेकिन कई बड़े-बड़े डॉक्टरों किला प्रवाही भी सामने आती रहती है। एक चार वर्षीय बच्चे के नाक का मास बढ़ रहा था तो बीते दिन हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन करवाया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के बाद बच्चे को होंश में आने से पहले ही उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया था जहां पर उसकी मौत हो गई। हिसार सिटी थाना पुलिस ने मृतक बच्चे केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैंनन अस्पताल हिसार में करवाया था ऑपरेशन

हिसार के सरकारी अस्पताल में पहुंचे राजस्थान के राजगढ़ के रहने वाले सतबीर ने बताया कि उसके चार बच्चे बेटे करण की मां का मांस बढ़ रहा था तो उन्होंने अपने बेटे को हिसार के मैंनन अस्पताल में दिखाई तो डॉक्टर ने कहा कि इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। शनिवार को दिन में करीब 12 बजे बच्चे की नाक का ऑपरेशन किया गया। लेकिन शाम को करीब 6 बजे तक उसका बेटा करना होश में नहीं आया और डॉक्टर ने छुट्टी देकर घर भेज दिया जहां पर रात को उसकी मौत हो गई।

screenshot 2024 1201 16210682142771715303504
मृतक बच्चे के परिजन जानकारी देते हुए।

मेनन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान की गई लापरवाही छुपाने के लिए बच्चे को बिना होंश में आए भेज दिया घर

मृतक के पिता सतबीर ने बताया कि कोई भी डॉक्टर बिना होश में आए किसी मरीज को छुट्टी देकर घर नहीं भेजता जबकि मैंंनन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसके बेटे को छुट्टी देकर घर भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि रात को 11 बजे के करीब उसके बेटे की तबीयत फिर से बिगड़ गई तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया तो डॉक्टर ने कहा कि किसी अन्य अस्पताल में ले जाओ। जब वह अपने बेटे को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

screenshot 2024 1201 1621198767999540753206761
बच्चे की मौत के बाद नागरिक अस्पताल हिसार पहुंची पुलिस।‌

रविवार की सुबह वह अपने बच्चों के शव को लेकर हिसार पहुंचे और इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही सामने ना आ सके, इसलिए उसके बेटे को होश में आने से पहले ही छुट्टी देकर घर भेज दिया और उसके बेटे की मौत डॉक्टर के लापरवाही के कारण हुई है।

नारनौंद के युवक का आदमपुर में अपहरण कर मारपीट, उपचार के दौरान मौत

नारनौंद के युवक का आदमपुर में अपहरण कर मारपीट, उपचार के दौरान मौत

एकेडमी में पढ़ने गई छात्रा लापता, बैंकिंग की तैयारी करने जाती थी एकेडमी

एकेडमी में पढ़ने गई छात्रा लापता, बैंकिंग की तैयारी करने जाती थी एकेडमी

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *