Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana में 2005 वाला नेतृत्व देकर संगठन बनाए कांग्रेस : कंडेला

0 minutes, 4 seconds Read

Congress should build an organization in Haryana by giving the leadership of 2005: Kandela

Haryana News Today : किसान मजदूर कांग्रेस पार्टी हरियाणा के महासचिव राजसिंह कंडेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस में 2005 वाला नेतृत्व देकर संगठन बनाना चाहिए। 2005 में चौधरी भजनलाल हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और रणदीप सिंह सुरजेवाला कार्यकारी अध्यक्ष थे। उस समय कांग्रेस पार्टी ने 67 सीट जीत कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई थी।

img 20241022 wa00022827335675791953821

राज सिंह कंडेला ने कहा कि इसी अनुभव के आधार पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पर रणदीप सिंह सुरजेवाला को और चन्द्रमोहन बिश्नोई को विपक्ष का नेता बनाना चाहिए। इनके बनने पर फिर दोबारा हरियाणा कांग्रेस पार्टी मजबूत हो कर आगे बढ़ेगी। ताकि आम जनमानस को पूरा विश्वास कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी फिर 2005 वाला परचम लहराने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए और आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए इस तरह का सख्त फैसला लेना चाहिए। ताकि जनता के बीच में जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल अभियान चलाएं। जिसे प्रदेश का लोगों का विश्वास कांग्रेस में बड़े आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *