Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak News: साइकिल फैक्ट्री के कर्मचारी की संदिग्ध मौत; हादसा या मर्डर

0 minutes, 3 seconds Read

Cycle factory employee death in Rohtak News

Rohtak News : रोहतक के काहनी गांव की एक साइकिल फैक्ट्री के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस से मांग की कि उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोहाना क्षेत्र के बरोदा थाने के गांव भैंसवाल खुर्द निवासी सतबीर पुत्र बालकराम ने रोहतक पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके 5 बच्चे हैं। इनमें 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं। उसका सबसे छोटा लड़का दीपक था। वह काहनी गांव की साइकिल फैक्ट्री में काम करता था।

दीपक के पिता के अनुसार उसका बेटा 1 दिसम्बर को शाम 7:30 बजे फैक्ट्री में जाने के लिए घर से बाइक पर निकला। 8:15 बजे पुलिस का फोन आया कि आपके बेटे का ई-मेल ढाबे के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब परिवार मौके पर पहुंचा, दीपक पर कच्चे में लिटा रखा था तथा उसकी सांसें रुक चुकी थीं।

परिजन दीपक को शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसके पिता सतबीर का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखने के बाद उसे शक हो गया। उसने कहा कि शव का पोस्टमार्टम हो, ई-मेल ढाबे के चौकीदार और वहां खड़े ट्रक वालों से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ जाए।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer