Verification: eefe237ed2c24d7f

आयोजक हरियाणा की साइकलिस्टो का महिला लीग में रहा दबदबा

0 minutes, 3 seconds Read

Cyclists from organiser Haryana dominated the women’s league

ओलंपिक में पदक लाने के लिए साइकिलिस्ट बहा रहे है पसीना :मेहनत मनिंदर पाल सिंह

Haryana sports News : गोहाना सोनीपत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर शुरू हुई महिला साइकलिंग लीग का समापन हो गया समापन के मौके पर भारतीय साइकलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने साइकिलिंग लीग स्थापित करके खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत की साइकलिंग रैंकिंग में सुधार आया है और आने वाले समय में हमारे देश के साइकिलिस्ट ओलंपिक में पदक लाएगें। उसके लिए तैयारी चल रही है। मेहनत करते हुए अपना पूरा समय खिलाड़ी पसीना बहाने का काम कर रहे हैं ताकि देश के लिए पदक आए उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे रैंकिंग में सुधार हुआ है और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक ला रहे हैं ।img 20240830 wa00078279709279895742509नॉर्थ इंडिया सचिव एवं हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी और कहां खिलाड़ियों के मेहनत की बदोलत ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस प्रतियोगिताओं में
सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर किलोमीटर मार्श स्टार्ट में पंजाब की अंजलि जाखड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो वही हरियाणा की एंजल राणा ने रजत तथा हरियाणा की ही शगुन ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग की लड़कियों में पंजाब की हर्षिता ने स्वर्ण झारखंड की संतोषी ने रजत तथा हरियाणा की वंशिका ने कांस्य पदक जीता।img 20240830 wa00108335554608547758405महिला वर्ग के 50 किलोमीटर मार्श स्टार्ट में उड़ीसा की स्वाति सिंह महाराष्ट्र की सिया लालवानी ने रजत तथा हरियाणा की पारुल ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की अंजली राणा ने 15:43:851 मिनट का समय लेकर स्वर्ण हरियाणा की एंजेल राणा ने 16:56:562 मिनट का समय लेकर रजत तथा हरियाणा की ही संदीप ने 17: 10:179 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।img 20240830 wa00122973094606062944942जूनियर वर्क की लड़कियों में क्योंकि 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की हर्षिता जाखड़ ने 19 :51:342 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक हरियाणा की भूमिका ने 19:51:570 मिनट का समय लेकर रजत तथा कर्नाटक की अनुपमा ने 20:41:757 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग के 20 किलोमीटर टाइम ट्रायल में हरियाणा की पारुल 32:55:920 मिनट का समय लेकर स्वर्ण सिया लालवानी ने 33:04:225 मिनट का समय लेकर रजत तथा कविता ने 37:02:944 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।इस मौके पर आब्जर्वर के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण के कुलदीप सिंह वडैच तथा सोनम सिंह प्रशिक्षक सतविंदर सिंह जोगेंद्र सिंह अशोक कुमार निर्मल सिंह राजेंद्र कुमार सुनील कुमार पंजाब सिंह पवन कुमार नेहा आदि मोजूद रहे हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *