Delhi Hisar highway Sorkhi Gadhi Accident in Hansi News
Accident in Hansi News: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी के RPS स्कूल के पास एक्सीडेंट हो गया। गांव सोरखी गढ़ी के पास हुए एक्सीडेंट में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा वहीं गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए हिस्सा रेफर किया गया है।
दिल्ली हिसार हाइवे पर हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर सोरखी गढ़ी गांव के बीच आरपीएस स्कूल के नजदीक एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक युवती सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

हांसी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसके शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सोरखी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत

सोरखी पुलिस चौकी से पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक युवती लक्ष्मी और पुनीत रोहतक के रहने वाले हैं। मंगलवार शाम को वह दोनों बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से हांसी आ रहे थे कि आरपीएस स्कूल हांसी के पास एक्सीडेंट में लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हाथ से सूचना मृतक लक्ष्मी के परिजनों और पुनीत के परिजनों को दे दी है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की लक्ष्मी और पुनीत के बीच क्या रिश्ता था।