---Advertisement---

Hisar News Today: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला; कर्मचारियों से मारपीट का लगाया आरोप; यूनियन ने की डिमांड

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Hisar News Today: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला; कर्मचारियों से मारपीट का लगाया आरोप; यूनियन ने की डिमांड
---Advertisement---

Team attacked in Agroha Hisar for catching power theft

Hisar News Today: हिसार जिले में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। आए दिन बिजली चोरी करते पकड़े जा रहे उपभोक्ता बिजली कर्मचारियों का विरोध कर रहे हैं। हिसार जिले के अग्रोहा खंड में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों ने मारपीट कर हमला करने का आरोप लगाया है। बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काजला गांव में बिजली कर्मचारियों पर हमला

हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव काजला में बिजली निगम के अधिकारियों को कुंडी कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी की शिकायतें मिली थी। जब बिजली निगम की टीम जेई देशराज, जेई सुभाष और लाइनमैन सतपाल के नेतृत्व में काजला गांव के खेतों में बनी ढाणी में पहुंचे तो वहां पर कुंडली कनेक्शन लगाकर डायरेक्ट बिजली चोरी की जा रही थी। ‌ जब बिजली कर्मचारी इस प्रकार भाई करने लगे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

 

Hisar News Today: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला; कर्मचारियों से मारपीट का लगाया आरोप; यूनियन ने की डिमांड

बिजली कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट ही नहीं बल्कि हथियारों से हमला करने का भी प्रयास किया। जिसके बाद उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा इसकी लिखित शिकायत अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

 

जैसे ही बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट और हमले की सूचना ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन को लगी तो कर्मचारियों ने अग्रोहा खंड के संगठन प्रधान उमेश बूरा के नेतृत्व में गेट मीटिंग की और इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब भी बिजली निगम की टीम किसी गांव में बिजली चोरी पकड़ने जाए तो कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। ताकि कोई ग्रामीण सरकारी कार्य में बढ़ाना उत्पन्न कर सके और कर्मचारी अपनी ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से निभा सकें। 

 

बिजली कर्मचारियों में नहीं है इंसानियत

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम सिसाय के अधिकारियों ने पिछले दिनों गांव राजपुरा में बिजली चोरी पकड़ी थी। गांव का सबसे एक गरीब मजदूर के पास रहने के लिए खुद का मकान भी नहीं है और वह गांव के ही एक पंडित के मकान में रहकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहा है। गरीब गरीब मजदूर विजय का बड़ा बेटा दसवीं कक्षा के एग्जाम दे रहा है और बेटा ठीक तरीके से अपनी तैयारी कर सके इसके लिए विजय ने सुबह के समय घर के पास पल पर तार लगाकर एक बल्ब जला लिया। ताकि उसका बेटा रोशनी के अभाव में पढ़ने से वंचित ना रहे। जैसे ही विजय चार लगाकर नीचे उतरा तो बिजली निगम के अधिकारियों ने छापा मार कर उसका तार पकड़ लिया।

 

गांव राजपुरा निवासी विजय ने बताया कि वह चलने फिरने में भी काफी ऐसा है महसूस करता है। उसके पास खुद का रहने के लिए मकान नहीं है और बिजली निगम के अधिकारियों ने एक बल्ब जलने पर उसे 11000 रुपए का जुर्माना लगाकर उसके कमर तोड़ने का काम किया है। वह ठीक तरीके से दिहाड़ी मजदूरी भी नहीं कर पाता और बिजली निगम द्वारा लगाया गया इतना भारी भरकम जुर्माना वह कैसे भर पाएगा। विजय ने बिजली निगम के अधिकारियों और बिजली मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई है कि उसका या जुर्माना माफ किया जाए।

 

विजय ने बताया कि गांव के काफी ग्रामीणों ने जब उसकी तार पकड़ी गई तो बिजली निगम के अधिकारियों से उसे किताब छोड़ने के लिए गुहार लगाई थी लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और उसे पर इतना भारी भरकम जुर्माना लगा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer