Youth arrested with illegal pistol from Narnaund News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Narnaund News : नारनौंद सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। बास पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शुक्रवार को आरोपी को नारनौंद की अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर नरेश अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध जांच के सिलसिले में बास बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सोनू ठाकुर निवासी बास आजमशाहपुर से अवैध पिस्तौल और कारतूस लेकर बास पेटवाड़ रोड स्थित औम ईंट भट्टा के पास घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक को मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे काबू किया और पूछताछ की।
युवक ने अपनी पहचान सोनू ठाकुर निवासी बास आजमशाहपुर के रूप मेंब बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें दो कारतूस पाए गए। बास पुलिस ने बरामद पिस्तौल और कारतूस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार में 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा,
बरवाला में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हसनगढ़ गांव के पास एक्सीडेंट,











