---Advertisement---

हिसार में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या: गांव में शौक की लहर, Suicide in Hisar

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Class 12 student commits suicide in Hisar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Suicide in Hisar News: हिसार जिले के गांव मैं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय युवक ने घर में फंदा लगाया उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर फंदे से उतरा और अस्पताल भेज दिया। ‌

 

 

हिसार जिले के गांव कैमरी में 21 वर्षीय हरिओम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को वीरवार देर शाम मामला पता चला। मंगाली चौकी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल हिसार परिसर में ग्रामीणों ने बताया कि हरिओम 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दोनों बहनें शादीशुदा हैं। उसकी मां का निधन हो चुका है। घर में हरिओम व उसका पिता जगदीश रहते आए हैं। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।

उसका पिता जगदीश वीरवार को सुबह काम पर चला गया। वह रंग पेंट का काम करता है। वह देर शाम लौटा तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा। तब हरिओम का शव डाट वाली छत के सरिये में फंदे पर लटकता मिला।

फिर ए.एस.आई. सुखबीर की टीम ने फंदे से उतारकर शव कब्जे में लिया। डॉक्टर की टीम ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारण अज्ञात हैं। मंगाली चौकी पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल, पुलिस के नाम पर वसूली, चूली खुर्द से आरोपी गिरफ्तार

August 30, 2026

Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा

August 30, 2026

Hisar News: अमेरिका-कनाडा वीजा और केस से बरी करवाने के नाम पर 77 लाख ठगे, पंजाब से साइबर ठग को दबोचा

August 30, 2026

Latest News Hisar: हिसार में राजपुरा के बाप-बेटे को शहर नहीं छोड़ने धमकी, फोन कॉल से डरा परिवार

August 30, 2026
Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

August 29, 2026
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

August 29, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer