Verification: eefe237ed2c24d7f

MSG Guru ने किया बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान ; बाढ़ पीड़ितों के लिए तामझाम के साथ उतरेंगे सेवादार

0 minutes, 22 seconds Read

Dera sacha Sauda flood relief MSG Guru prayer

Sirsa News Live : रविवार को सत्संग के दौरान डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ( MSG Guru ) ने अपने अनुयायियों से आह्वान करते हुए पंजाब उड़ीसा हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य इलाकों में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रार्थना की और सेवादारों को प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।

 

 गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ( MSG Guru ) ने पंजाब सहित अन्य जगहों पर आई बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

MSG Guru ने किया बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान ; बाढ़ पीड़ितों के लिए तामझाम के साथ उतरेंगे सेवादार
31 अगस्त रविवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में संत गुरमीत राम रहीम का सत्संग सुनते श्रृद्धालु।


सेवादारों को प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद का किया आह्वान 

भारत के कौने कौने में साधु संतों के डेरे हैं और अनेक सामाजिक संस्थाएं भी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत हैं। लेकिन जब भी देश पर कोई आपदा आती है तो डेरा सच्चा सौदा का नाम बड़े ही गर्व से लिया जाता है। क्योंकि डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda Sirsa chief MSG Guru ) और उसके श्रद्धालु हर आपदा के समय इंसानियत की सेवा के लिए सबसे अग्रणी पंक्ति में खड़े नजर आते हैं।

 


इंसानियत की सच्ची सेवा का प्रतीक Dera Sacha Sauda Sirsa प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ( Sant Gurmeet Ram Rahim Singh Insan) और उनके अनुयाई समाज भलाई के कार्यो में सदैव अग्रणी रहते हैं। जब भी किसी प्रकार की आपदा देश में कहीं भी आती है , डेरा सच्चा सौदा की साध संगत अपने MSG Guru के मार्गदर्शन में बढ़ चढ़ कर सेवा के लिए आगे आती रही है।

 


Dera Sacha Sauda Sirsa के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ऑनलाइन गुरुकुल ( MSG Guru online Gurukul ) के माध्यम से भीष्ण बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लैंड स्लाइड से प्रभावित लोगों की जानमाल व सुरक्षा की सलामती के लिए व जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में बादल फटने और वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड (भूस्खलन) में मृत लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

 


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि इस कठिन समय में हम बाढ़ पीड़ितों के दुख में पूरी इंसानियत की भावना से साझेदार हैं। उनकी पीड़ा हम सबकी पीड़ा है। MSG Guru ने कहा हजारों गावों में लाखो एकड़ खेती की जमीन भी प्रभावित हुई और असंख्यों परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। किसानों को अपनी फसल और पशुधन का भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। हम प्रशासन से भी निवेदन करते हैं कि राहत और बचाव कार्य और तेज किए जाएँ तथा प्रभावित परिवारों और किसानों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।

 


MSG Guru ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, NDRF, सेना, BSF और पुलिस के वीर जवानों को भी साधुवाद व आभार प्रकट किया जो दिन-रात राहत कार्यों में लगे हैं। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने साध-संगत व जिम्मेवारों को प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है।

 

उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार व Shah Satnam Ji Green ‘S’ Welfare कमेटी पहले से ही पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। अब सेवादार प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ राहत कार्य को और अधिक गति देंगे। MSG Guru ने साध-संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *