केएमपी पर डेयरी संचालक हत्याकांड में खुलासाः भांजा और उसका दोस्त काबू, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Disclosure in the dairy operator murder case on KMP: bhanja and his friend arrested

 भांजे ने ही रची थी मामा की हत्या की साजिश, मामा के बीमा पॉलिसी के 50 लाख हड़पना चाहता था आरोपित भांजा

हरियाणा न्यूज सोनीपत : सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी के पास केएमपी पर डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के भांजे ने मामा और मामी के बीच के झगड़े का फायदा उठाते हुए लाखों रुपए के  लालच में आकर डेयरी संचालक की अपने दोस्त संग मिलकर हत्या की थी। राई थाना पुलिस ने मामले में मृतक के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके गांव के ही साथी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामा के बीमा पॉलिसी के 50 लाख रुपए हड़पने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

दिल्ली के आजादपुर स्थित गोपाल नगर निवासी नरेश कुमार ने 28 जून को राई थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई सुरेश (42) पहले दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित घर में रहते थे। वह आजादपुर मंडी में दूध डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह अब दूध डेयरी में अकेले रहने लगे थे। तड़के 4 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सुरेश की केएमपी पर गोली मारकर हत्या की गई है।

वह अपने परिचित दूध का काम करने वाले जयपाल की आल्टो कार लेकर सोनीपत के लिए चले थे। रात को किसी हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए राई थाना प्रभारी इंस्पैक्टर उमेश कुमार व जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतीश कुमार की टीम ने मृतक सुरेश के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार मयंक ने अपने मामा की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है। मयंक ने पुलिस को बताया है कि उनके मामा सुरेश ने 50 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी ली थी। जिसमें सुरेश की बहन और हत्यारोपी मयंक मां राधा को नॉमिनी बनाया था। उसे इसका पता लगा था। उसने बीमा राशि को हड़पने के लिए मामा सुरेश की हत्या का षड्यंत्र रचा था। 

साथी को 2 लाख रुपए में साथ देने को किया तैयार 

पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला है कि उसने अपने दोस्त सागर को मामले में साथ देने के लिए 2 लाख रुपए में तैयार किया था। उसने सागर को पिस्तौल मुहैया कराई। वह सागर के साथ अपने मामा से मिलने के लिए चला गया। उसके कहने पर ही सागर ने उसके मामा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने सागर व मयंक को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

पत्नी से विवाद के चलते बहन को बनाया नॉमिनी

सुरेश का पत्नी भारती से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते 2 साल से अलग रह रहे थे। उनके पास 2 बेटियां व एक बेटा है। उनकी पत्नी बच्चों सहित मायके में रहती है। पत्नी से विवाद के चलते ही बीमा पॉलिसी में बहन को नॉमिनी बना रखा था।

आज की हरियाणा की ताजा खबरें:- 

नारनौंद क्षेत्र का फौजी जम्मू कश्मीर में शहीद, कल होगा अंतिम संस्कार

रेवाड़ी में जींद जिले के युवक ने लगाया फंदा, जेब से मिला सुसाइड नोट, तीन दिन पहले पत्नी गई थी गांव, प्राइवेट फैक्ट्री में करता था नौकरी,

जींद में सेंट्रल बैंक लूटने का आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार

नारनौंद में लोगों ने लगाया जाम, गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशान लोगों ने लगाया जाम

हांसी में बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने पिस्तौल तान की लूट, मामला दर्ज,

केएमपी पर हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, गाड़ी की बैटरी, मोबाइल फोन व नगदी चोरी

Rohtak Jile Ki News : सुनारियां गांव के युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में 3 गिरफ्तार

हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों की हलचल हुई तेज, बार्डर खुलते ही करेंगे दिल्ली कूच

Sonipat Crime News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,


Discover more from Abtak Haryana News - अब तक हरियाणा न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Discover more from Abtak Haryana News - अब तक हरियाणा न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading