Gohana Fake pipe factory of Sera Brand exposed
Gohana News Abtak : मोहाली की RK Associates के Fake pipe factory of Sera Brand के नाम से गोहाना में नकली पाइप फैक्ट्री और बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। गोहाना सिटी थाना पुलिस ने कंपनी की अधिकारी के साथ मिलकर दो जगह पर छापेमारी की और दोनों जगह से भारी मात्रा में नकली पाई पकड़े गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रचना कपूर पत्नी बबीश कपूर मोहाली की RK Associates में आई.पी. एनफोर्समैंट हैड के रूप में कार्यरत है। रचना कपूर ने बताया कि उनकी कंपनी में सेरा सेनेटरी वेयर लिमिटेड के नाम से पाइप बनाए जाते हैं। जो कि ग्राहकों को काफी लोगों ने को पसंदीदा है। उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम से गोहाना में Fake pipe factory of Sera Brand बनाते, सप्लाई करते और बेचते हैं।
मुद्दई रचना कपूर का आरोप है कि गोहाना में जींद रोड पर स्थित श्री गोपाल पॉलीट्यूब का मालिक अमित गर्ग अपनी फैक्ट्री में Fake pipe factory of Sera Brand के नाम से नकली पाइप तैयार करता है। इसलिए काफी शिकायत है कंपनी के पास पहुंची है और जब उनके द्वारा प्यार किए गए पाइपों की जांच की गई तो उन पर सेरा ब्रांड का लोगो पाया गया। जोकि गैरकानूनी है। उनकी कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कंपनी के अधिकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री से तैयार किए गए नकली पाइपों को बेचने के लिए भी इनका नेटवर्क कम कर रहा है। उनकी जानकारी के मुताबिक महम रोड स्थित श्री बाला जी इंडस्ट्रीज का मालिक इंद्रजीत अरोड़ा अपनी दुकान पर उन नकली पाइपों को सेरा के असली पाइप बता कर बेचकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।
अमित गर्ग के सामने फैक्टरी में रखे माल को चैक किया गया तो सेरा ब्रांड के आधा इंच के पाइप के 63 बंडल, पौना इंच के 32 बंडल और एक इंच के 35 बंडल सहित 130 बंडल बरामद हुए। दूसरे आरोपी इंद्रजीत अरोड़ा के यहां रेड रेड में आधे इंच के 40, पौना इंच के 100, एक इंच के 90 और सवा इंच के 4 बंडल समेत 234 बंडल मिले।
इस पर रचना कपूर के साथ गोहाना सिटी थाने के पी.एस.आई. जीत सिंह और हवलदार प्रदीप ने दोनों आरोपियों पर रेड की।