Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : भांजे की शादी में भात भरने गया परिवार, पीछे से चोरों ने लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी 

0 minutes, 8 seconds Read
Haryana News Today : family went to fill rice for nephew's wedding, thieves broke in from behind, stole cash and jewelery
Panipat News Today : पानीपत के सेक्टर 13-17 में कोटन एंड वेस्ट कारोबारी के एक मकान से चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकदी, 25 ताले सोना और करीब 12 किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए। कारोबारी अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों के साथ भांजे की शादी में जयपुर गया था।
इसी बीच पड़ोसी ने मकान में चोरी होने की सूचना दी। जिस सूचना पर कारोबारी पानीपत के लिए रवाना हुआ। सेक्टर 13-17 निवासी दीपक मित्तल ने बताया कि बताया कि उसका काबड़ी रोड पर वेस्ट एंड
कोटन का कारोबार है। वह ट्रेडिंग करता है। जयपुर में उसके भांजे की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वे पानीपत से एक टैक्सी और एक अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए थे। उनके पास रविवार
सुबह 11 बजे पड़ोसी परमानंद गोयल का फोन आया और मकान का गेट खुला होने की सूचना दी।
उसने मकान में अंदर जाकर चेक करने के लिए कहा तो तीन से चार पड़ोसियों के साथ परमानंद अंदर
और मकान में चोरी होने की सूचना दी। जिस सूचना पर वे पानीपत के लिए रवाना हुए।
मेड को छुट्टी पर भेजा, केयरटेकर बीमार
कारोबारी ने बताया कि उन्होंने घर पर एक मेड रखी है और बच्चों की देखभाल के लिए एक केयर टेकर रखी है। मेड को उन्होंने छुट्टी दे दी थी और केयरटेकर बीमार होने की वजह से पिछले कुछ दिन से नहीं आ रही थी। चोरी किसने की है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
बच्चों के गुल्लक व दादी की सेविंग भी ले गए चोर आरोपितों ने बच्चों के गुल्लक तोड़कर रुपये निकाल लिए। इसके अलावा बच्चों की दादी के भी गुल्लक व लिफाफे चोरी कर ले गए। शातिर चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। अब कारोबारी आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रहे है।
6 सेक्टर 13-17 स्थितप एक मकान में चोरी होने की सूचना मिली है, मकान मालिक रास्ते में है, मालिक की तरफ से जो शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दीपक कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *