Verification: eefe237ed2c24d7f

Fatehabad Breaking : कार से मिले पौने दो करोड़ रुपए, चेकिंग के दौरान मिला कैश का जखीरा

0 minutes, 6 seconds Read

Fatehabad Breaking Car se Mile 1.75 crore

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस भी अलर्ट पर है और पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में फतेहाबाद पुलिस ने एक गाड़ी से पुणे दो करोड रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मामले की जांच करने में लगे हुए हैं। ( Fatehabad Breaking News )

 

सोमवार की शाम को दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। फतेहाबाद पुलिस भी चुपके चुपके पर अपनी पेंनी नजर बनाए हुए हैं। फतेहाबाद पुलिस को बुधवार की शाम को पता चला कि एक गाड़ी में भारी भरकम नगदी भरकर रतिया रोड की तरफ जाएगी। पुलिस ने रतिया रोड पर नाकेबंदी को और सख्त कर दिया और आने जाने वाले तमाम वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जाने लगी। ( Latest Fatehabad News in Hindi )

रतिया रोड़ फतेहाबाद पुलिस नाकेबंदी के दौरान मिला नोटों का जखीरा 

रतिया रोड पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया और उसकी चेकिंग की तो गाड़ी में पौने दो करोड रुपए बरामद हुए। पुलिस ने कार में सवार व्यक्तियों से इतनी भारी भरकम नगदी के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब यह कागजात पेश नहीं कर पाए।

 

पुलिस ने रात को ही गाड़ी से बरामद नगदी की काउंटिंग करने के लिए मशीनें मंगवाई और साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सहित अन्य संबंधित विभागों को चेकिंग के लिए पुलिस ने बुलाया। पुलिस गाड़ी में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने में लगी हुई है कि इतनी बड़ी मात्रा में नगदी का इस्तेमाल वह कहां पर करने वाले थे और किस उद्देश्य से किस काम को अंजाम देना था। शहर थाना फतेहाबाद पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पुणे 2 करोड रुपए बरामदगी मामले में कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं उसके बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है।

 

इस संबंध में फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी एक संदिग्ध गाड़ी में कुछ लोग भारी भरकम कैसे लेकर रतिया रोड से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने अपने नाके पर चेकिंग को मजबूत किया और गाड़ियों की चेकिंग अभियान शुरू कर दिया कि इसी दौरान एक गाड़ी से पुणे दो करोड रुपए की राशि बरामद हुई है।

 

इस संबंध में फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद ही पुलिस चुपके-चुपके पर नजर रखे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी से पौने दो करोड रुपए बरामद किए हैं और गाड़ी सवार लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

  रोहतक में गाड़ी से एक करोड रुपए बरामद, पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें :- Read More

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *