---Advertisement---

Fatehabad News : पत्नी को भगाने की रंजिश में हत्या, दबोचा आरोपी, आज कोर्ट में पेशी

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Dhani gila Khera Murder Case Update

Fatehabad News : फतेहाबाद जिले की सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने ढाणी गिल्ला खेडा गांव में हुए प्रवासी मजदूर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को काबू किया है। आरोपी को तकनीकी विश्लेषण, सतत निगरानी और योजनाबद्ध छापेमारी के जरिए ट्रेस किया गया। नियमानुसार डिटेन कर शनिवार को फतेहाबाद लाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह सनसनीखेज मामला 16 अगस्त 2025 को सामने आया था, जब गांव ढाणी गिल्ला खेडा में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही fatehabad पुलिस मौके पर पहुंची और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Fatehabad CIA Police प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग और खुफिया सूत्रों की मदद से हत्या में शामिल व्यक्ति की पहचान प्रमोद दास निवासी कवटगमा, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए Fatehabad Police की तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्हें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तैनात किया गया। सीआईए पुलिस टीम ने पुलिस के सहयोग से योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस कर काबू कर डिटेन कर हिरासत में लिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दरियापुर पुलिस चौकी की टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश बताया है।

उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी को मृतक राजेन्द्र दास का बेटा पवन दास भगा कर ले गया था और दोनों अब अंबाला में रह रहे हैं। इसी बात से आहत होकर आरोपी ने राजेन्द्र दास की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। सदर Fatehabad थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से रिमांड हत्या के पीछे के अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer