Fatehabad News: Bhodiakhera village Vivad
Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के गांव भौडियाखेड़ा में देर रात कुछ लोगों ने कथित रूप से एक घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना में सीमा और उसका बेटा अजय घायल हो गए। प्राथमिक तौर पर मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने अपने बयान नहीं दिए है।
जानकारी के अनुसार देर रात अचानक कुछ युवक घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। सीमा ने आरोप लगाया कि हमलावर जबरन घर के अंदर घुस आए और वहां रखे फ्रीज सहित अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ती हमलावर वहां से फरार हो गए।
दो पक्षों के विवाद से गांव में तनाव का माहौल

घटना के दौरान सीमा और उसका बेटा अजय ईंट लगने से घायल हो अचानक देर रात आपसी रंजिश में गाली-गलौज करने के बाद किया हमला, घरेलू सामान तोड़ा बयान के इंतजार में पुलिस गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच जारी है।