Fatehabad News Today : Fatehabad police action in criminal
फतेहाबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शनिवार और शुक्रवार की रात को कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से प्रमुख तौर पर तांबा चोर गिरोह के सदस्य, नशीली गोलियों का जखीरा पकड़ा, जानलेवा हमला, मंदिर में चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार शामिल हैं। पुलिस की की इस छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। सिलसिलेवार न्यूज पढ़ें
थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : चार आरोपियों को काबू, एक बाइक बरामद
Fatehabad Crime News Today : थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जितु सिंह, ऋषु पुत्र जितेन्दर सिंह, योगेश पुत्र सत्यनारायण, और हिमांशु पुत्र बिजेन्दर कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की है।
विकास बंसल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास बंसल, पुत्र सुरेश कुमार बंसल, निवासी राम कालोनी सिरसा, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, जी.टी. रोड फतेहाबाद में सहायक मैनेजर हैं, ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को शाम करीब 06:30 बजे उन्हें चार अज्ञात व्यक्ति घेरकर पीटा और उनके बैग को छीनने का प्रयास किया। आरोपी अपने हाथों में डंडे और ईंट लेकर आए थे। शारीरिक संघर्ष के दौरान बैग और उसमें रखी 10,000 रुपये और बैंक चाबी सुरक्षित बच गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके तहत अभियोग संख्या 500 दिनांक 31.12.2025, धारा 115(2), 126(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
धांगड़ हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी काबू
Fatehabad Haryana News Today : थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी सुमित उर्फ आलू, पुत्र रोहताश, निवासी धांगड़ को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नगदी बरामद किए गए हैं।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता छोटे लाल, पुत्र राजा भईया, निवासी गांव धांगड़ ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26–27 दिसंबर 2025 की रात को गांव धांगड़ स्थित नानकपुरा ढाणी हनुमान मंदिर के दान पात्र से लगभग 8–9 हजार रुपये चोरी हो गए थे। प्रार्थी ने बताया कि सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और दान पात्र गायब था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और संदेह के आधार पर आरोपी सुमित उर्फ आलू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 01 दिनांक 02.01.2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
जाखल पुलिस ने दो तांबा चोरों को किया काबू
कब्जे से 15 किलोग्राम तांबे की तार और एक बाइक बरामद

Fatehabad jakhal News : थाना जाखल पुलिस ने चोरी के माल के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, पुत्र हाकम सिंह, निवासी बलरा, जिला मनसा, पंजाब, और जगदीप उर्फ दीपक, पुत्र भिखुराम, निवासी कालोनियाँ मूनक, पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 15 किलोग्राम तांबे की तार और एक बाइक भी बरामद की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेटा (पंजाब) साइड से दो युवक चोरी का माल लेकर जाखल में किसी कबाड़ी को बेचने आएंगे। सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी तैयार की गई और कड़ैल चौक जाखल से थोड़ी दूरी पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन वाहन रुक गया। उन्हें रोककर नाम-पता पूछा गया।
मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम राज सिंह और पीछे बैठे व्यक्ति ने जगदीप उर्फ दीपक बताया। मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे/प्लास्टिक की जांच की गई, जिसमें चोरी किए गए तांबे की तार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरेटा (पंजाब) क्षेत्र के किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी की थी और इसे कबाड़ी को बेचने लाए थे।
इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 02 दिनांक 02.01.2026, धारा 303, 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों और बरामद माल को उचित प्रक्रिया के अनुसार कब्जे में लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
रतिया में कॉमर्शियल नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू

Ratia News Today : पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत सीआईए रतिया ने नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों सहित काबू किया है।
सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर गांव रत्ता खेड़ा बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नशीली गोलियां बेचने की फिराक में तामसपुरा से चनकोटी की ओर पैदल जा रहा है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए नियमानुसार धारा 42 एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर रेड की गई।
पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को मौके पर काबू किया। आरोपी की पहचान राजविंद्र सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी ढाणी तामसपुरा के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से क्लोबाजाम एमडी 0.5 एमजी की 70 नशीली गोलियां (कॉमर्शियल मात्रा) बरामद की गईं।
इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 02 दिनांक 02.01.2026 धारा 22(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।