Fatehabad News Today : 3 Man arrest
Fatehabad News Today : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने महिला से झपटमारी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं टोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है।
थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को गांव खारा खेड़ी निवासी कृष्णा पत्नी शिवलाल द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे, जब वह अपने घर पर अकेली थी, तभी एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गले में पहनी करीब 2 ग्राम वजनी सोने की ताबीजी जबरदस्ती छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के सदमे के कारण पीड़िता उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।
शिकायत के आधार पर सदर थाना फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 453/2025 के तहत धारा 304, 333 व 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गश्त व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप उर्फ डिल्लू पुत्र लीला राम, निवासी गांव खारा खेड़ी को काबू किया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर महिला से छीनी गई 2 ग्राम सोने की ताबीजी बरामद कर ली गई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी हड़पने के दो आरोपी रोहतक से काबू
Tohana News Today : थाना शहर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव दनौदा खुर्द, तहसील नरवाना, जिला जींद निवासी रामकलां पुत्र रूगा राम ने शिकायत दी थी कि दिनांक 23 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने गांव से टोहाना अपनी बहन के घर आया था।
बस स्टैंड टोहाना पर तीन अज्ञात युवकों ने उसे बातों में बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी करते हुए उसकी करीब 5 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी हड़प ली और मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 375/2025 के तहत धारा 316(2) व 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया।काबू किए गए आरोपियों की पहचान गुरजीत उर्फ मिनी पुत्र गोडू राम तथा शमशेर सिंह उर्फ लंगड़ा पुत्र सतबीर सिंह, दोनों निवासी इंद्रा कॉलोनी, करतारपुरा मोहल्ला, वार्ड नंबर 03, गंगापुरी डेरा के पास, रोहतक (थाना सिटी रोहतक) के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।