---Advertisement---

भिवानी में चाकू मारकर भाभी की हत्या, युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, PGI रेफर, भाभी से करना चाहता था शादी, Bhiwani Murder News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Bhiwani Murder News Today : Hanuman Gate women Hatya       

Bhiwani Murder News ‘ भिवानी में एक युवक ने चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद वह खुद का सिर दीवार से जोर-जोर से मारने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बुधवार के सुबह भिवानी पुलिस को सूचना मिलेगी हनुमान गेट पर एक युवक ने रिश्ते में लगने वाली भाभी की चाकू मार कर हत्या कर दी है और खुद भी आत्महत्या करने के लिए जोर-जोर से अपना सिर दीवार से मार रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को पता चला कि युवक और महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।

 

जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि चाकू लगने से महिला की मौत हो गई है जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक महिला का रिश्ते में देवर लगता है और वह उससे प्यार करता है। वो महिला से शादी करना चाहता था लेकिन मृतक महिला ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से मना करने पर युवक ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

मृतक महिला की पहचान झोझू कलां निवासी 38 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है। फिलहाल महिला भिवानी शहर के हनुमान गेट के पास रहती थी। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी और उसके पति का मौसेरा भाई उससे जाने अंजाने में प्यार करने लगा था। महिला के पति मोनू ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 14 साल का है जबकि छोटा बेटा 8 साल का हो चुका है। उसका मौसेरा भाई अक्सर कहता था कि तूं भाभी को छोड़ दे, इसे में अपने साथ रखूंगा। लेकिन वो उसकी बातों को मजाक समझता रहा।

 

बुधवार की सुबह उसकी पत्नी बबीता ने जब उससे शादी करने से मना कर दिया तो उसने चाकू मारकर हत्या कर दी। भाभी की हत्या करने के बाद वो खुद का सिर जोर-जोर से दीवार पर मारने लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे काबू किया और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

 

इस संबंध में शहर थाना भिवानी के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें हनुमान गेट पर एक महिला की हत्या करने और एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास की सूचना मिली थी। जब वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घर में खून बिखरा पड़ा था। अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और आगामी कार्रवाई शिकायत के आधार पर कीजाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer